Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»असम चुनाव में JMM का बड़ा फैसला, 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
    क्राइम

    असम चुनाव में JMM का बड़ा फैसला, 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    असम विधानसभा चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच चल रही बातचीत आखिरकार बेनतीजा रही। लंबे समय तक चली चर्चा के बावजूद सीट शेयरिंग पर दोनों पार्टियां एक राय नहीं बना सकीं। कांग्रेस जहां सात सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी, वहीं झामुमो 20 सीटों पर दावा कर रहा था। यही खींचतान गठबंधन टूटने की वजह बन गई। 

    अब अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी JMM

    गठबंधन की बात नहीं बनने के बाद झामुमो ने बड़ा फैसला लेते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि झामुमो असम में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं एक सीट भाकपा माले के लिए छोड़ी गई है। नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक होने के कारण पार्टी ने तेजी से अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया।

    तीर-धनुष चुनाव चिह्न मिलने से बढ़ा उत्साह

    चुनाव से ठीक पहले झामुमो को बड़ी राहत भी मिली है। पार्टी को असम में भी उसका पारंपरिक ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिह्न मिल गया है। इसके लिए पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन किया था, जिसे मंजूरी मिल गई। इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी का मानना है कि एक पहचान के साथ चुनाव लड़ने से वोटरों तक पहुंच बनाना आसान होगा।

    टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर नजर

    झामुमो की पूरी रणनीति असम के टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर टिकी हुई है। माना जाता है कि राज्य की 35 से 40 सीटों पर इन मतदाताओं का असर निर्णायक होता है। पिछले एक साल से पार्टी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है।

    लगातार सक्रिय रहा पार्टी नेतृत्व

    केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय लगातार असम में कैंप कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दो बार असम दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने आदिवासी अस्मिता और सामाजिक मुद्दों को जोर-शोर से उठाया।

    पहले से चल रही थी रणनीति की तैयारी

    दरअसल, असम में झामुमो की सक्रियता अचानक नहीं बढ़ी है। इसके पीछे पहले से प्लानिंग चल रही थी। हेमंत सोरेन ने मंत्री चमरा लिंडा और सांसद विजय हांसदा की टीम को असम भेजा था, जिसने एक हफ्ते तक जमीनी हालात का अध्ययन किया। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री ने भी दौरा कर राजनीतिक माहौल को समझा। अब पार्टी माइक्रो लेवल पर तैयारी कर रही है और जरूरत पड़ने पर स्थानीय दलों के साथ तालमेल की भी रणनीति बना रही है।

    असम में बदलेगा सियासी समीकरण?

    झामुमो के इस फैसले के बाद असम की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। अब देखना होगा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़कर कितना असर छोड़ पाती है।

    Also Read : रांची के पुंदाग में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल के दम पर 70 हजार उड़ा ले गए बदमाश
    Assam Assembly Election Assam Election 2026 Bow Arrow Symbol Congress alliance Hemant Soren Jharkhand Politics JMM Assam JMM Strategy Latest news News Samvad political news Seat Sharing Dispute Tea Tribe Assam Tribal vote bank Vinod Kumar Pandey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के पुंदाग में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल के दम पर 70 हजार उड़ा ले गए बदमाश
    Next Article बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई पर शाही जश्न, भोज के लिए 3 लाख मिठाइयां तैयार

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.