Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»हाई-ग्रेड फ्यूल पर महंगाई का असर, 2 रुपये तक बढ़े दाम
    ट्रेंडिंग

    हाई-ग्रेड फ्यूल पर महंगाई का असर, 2 रुपये तक बढ़े दाम

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अगर आप अपनी गाड़ी में हाई-ग्रेड यानी प्रीमियम पेट्रोल डलवाते हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 20 मार्च 2026 से तेल कंपनियों ने ‘पावर’ और ‘XP95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। यह नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।

    कितना महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल?

    तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में करीब 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। यानी अगर आप रोजाना या अक्सर ऐसा पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, तो महीने का खर्च बढ़ना तय है।

    किन कंपनियों के पेट्रोल पर असर?

    इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर ब्रांडेड प्रीमियम फ्यूल्स पर पड़ा है। इसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का ‘पॉवर’ पेट्रोल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का ‘XP95’ पेट्रोल शामिल है। ये हाई-ग्रेड पेट्रोल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, खासकर महंगी कारों और आधुनिक बाइक्स में, इसलिए इनके दाम बढ़ने का असर सीधे ऐसे वाहन मालिकों पर पड़ेगा।

    आम पेट्रोल वालों के लिए राहत

    सबसे बड़ी राहत यह है कि सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो लोग रोजमर्रा के लिए साधारण पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, उन्हें फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा।

    क्यों बढ़े दाम? समझिए वजह

    बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में तेल कंपनियों को लागत संतुलित करने के लिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़े हैं।

    Also Read : सीएम हेमंत से सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सरहुल का दिया न्योता

    Breaking news Business News economy Fuel Price Hike Fuel Prices HPCL india news IOCL Oil Companies Petrol Price Power Petrol Premium Petrol XP95 अर्थव्यवस्था ईंधन की कीमतें ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी तेल कंपनियां पावर पेट्रोल पेट्रोल की कीमत प्रीमियम पेट्रोल ब्रेकिंग न्यूज भारत समाचार व्यापार समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, CM पर की गयी टिप्पणी पर पार्टी ने लिया एक्शन
    Next Article जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ : समस्तीपुर का जवान शहीद, गांव में शोक की लहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.