Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ : समस्तीपुर का जवान शहीद, गांव में शोक की लहर
    देश

    जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ : समस्तीपुर का जवान शहीद, गांव में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना के जवान सीताराम राय शहीद हो गए। वे बिहार के समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के लोदीपुर गांव के रहने वाले थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    आखिरी बार पत्नी से हुई थी वीडियो कॉल पर बात

    बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले सीताराम राय ने अपनी पत्नी सुमन राय से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद परिवार को उनके घायल होने की सूचना मिली और फिर शहीद होने की खबर ने सभी को झकझोर दिया।

    परिवार को आर्मी यूनिट से मिली जानकारी

    जवान के दोस्त सरबेंदु के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे पत्नी को आर्मी यूनिट से फोन आया कि उन्हें गोली लगी है। इसके बाद कुछ समय बाद ही मोबाइल पर शहीद होने की सूचना दे दी गई। इस खबर के बाद परिवार में मातम छा गया।

    गांव में उमड़ा जनसैलाब

    जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय विधायक रणविजय साहू भी मौके पर पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। पूरे गांव में गम का माहौल है, लेकिन साथ ही शहीद के प्रति गर्व भी देखा जा रहा है।

    संघर्ष से भरी थी परिवार की कहानी

    शहीद के पिता कोलकाता में ठेला चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने मेहनत कर अपने बेटे को सेना में भेजा था। सीताराम राय साल 2002 में इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और तब से कई ऑपरेशन में हिस्सा ले चुके थे।

    Also Read : हाई-ग्रेड फ्यूल पर महंगाई का असर, 2 रुपये तक बढ़े दाम

    Army Martyr Bihar news Breaking news indian army jammu and kashmir Jharkhand news Local News Martyr News Patriotism Samastipur Sitram Rai terror encounter village news आतंकी मुठभेड़ गांव की खबरें जम्मू और कश्मीर झारखंड समाचार देशभक्ति बिहार समाचार ब्रेकिंग न्यूज भारतीय सेना शहीदों की खबरें समस्तीपुर सीताराम राय सेना के शहीद स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाई-ग्रेड फ्यूल पर महंगाई का असर, 2 रुपये तक बढ़े दाम
    Next Article नशे में गाली-गलौज के बाद कर दी ह’त्या, फिर कुएं में फेंक दिया शव, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.