New Delhi : अगर आप अपनी गाड़ी में हाई-ग्रेड यानी प्रीमियम पेट्रोल डलवाते हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 20 मार्च 2026 से तेल कंपनियों ने ‘पावर’ और ‘XP95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। यह नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।
कितना महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल?
तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में करीब 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। यानी अगर आप रोजाना या अक्सर ऐसा पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, तो महीने का खर्च बढ़ना तय है।
किन कंपनियों के पेट्रोल पर असर?
इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर ब्रांडेड प्रीमियम फ्यूल्स पर पड़ा है। इसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का ‘पॉवर’ पेट्रोल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का ‘XP95’ पेट्रोल शामिल है। ये हाई-ग्रेड पेट्रोल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, खासकर महंगी कारों और आधुनिक बाइक्स में, इसलिए इनके दाम बढ़ने का असर सीधे ऐसे वाहन मालिकों पर पड़ेगा।
आम पेट्रोल वालों के लिए राहत
सबसे बड़ी राहत यह है कि सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो लोग रोजमर्रा के लिए साधारण पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, उन्हें फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा।
क्यों बढ़े दाम? समझिए वजह
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में तेल कंपनियों को लागत संतुलित करने के लिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
Also Read : सीएम हेमंत से सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सरहुल का दिया न्योता


