Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उठाया पति को, सुबह हाजत में मिली ला’श
    झारखंड

    पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उठाया पति को, सुबह हाजत में मिली ला’श

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जयनगर थाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हाजत में बंद एक कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय यादव (32) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार सुबह यानि आज की बताई जा रही है। 

    पत्नी की शिकायत पर रात में हुई थी गिरफ्तारी

    जानकारी के मुताबिक, बीते रात विजय यादव की पत्नी चमेली देवी की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और जयनगर थाना लाया गया था। हालांकि, पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में पत्नी की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती शिकायत में घर से निकलने को लेकर विवाद की बात सामने आई थी, जिसके आधार पर पूछताछ के लिए उसे थाना लाया गया था।

    सुबह हाजत में मिला शव, मची अफरा-तफरी

    सुबह जब पुलिसकर्मी हाजत की ओर पहुंचे तो विजय यादव संदिग्ध हालत में मिला। इसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    जांच में जुटी पुलिस, डीएसपी कर रहे मामले की जांच

    घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रतिभान सिंह जांच में जुट गए हैं।डीएसपी ने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर विजय को थाना लाया गया था और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर थाने के अंदर यह घटना कैसे हुई।

    पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    थाने के हाजत में इस तरह की घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहा है।

    Also Read : स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला “अमेरिकन मेड” शक्तिशाली बम, इंडियन आर्मी को लिखा गया पत्र

    Chameli Devi Crime news Jharkhand custodial death DSP Investigation jail lockup Jainagar Police Station Jharkhand news Jharkhand police Koderma koderma news lockup death police custody Police inquiry police investigation police station incident postmortem suicide Vijay Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में सीमेंट लदा ट्रक नाले में धंसा, स्लैब टूटने से मचा हड़कंप
    Next Article झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू, रांची में अधिवक्ताओं का भारी जमावड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.