Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला “अमेरिकन मेड” शक्तिशाली बम, इंडियन आर्मी को लिखा गया पत्र
    झारखंड

    स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला “अमेरिकन मेड” शक्तिशाली बम, इंडियन आर्मी को लिखा गया पत्र

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में बीते दिन मिले शक्तिशाली बम “अमेरिकन मेड” बताया जाता है। झारखंड पुलिस की बीडीएस टीम ने इसे काफी शक्तिशाली बताते हुए निष्क्रिय करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बम निरोधक दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बम आकार में बड़ा और अत्यंत घातक है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय करना संभव नहीं है। इसे सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास उपलब्ध है। इधर, झारखंड पुलिस अब भारतीय सेना की मदद लेने वाली है। पुलिस की ओर से भारतीय सेना को पत्राचार किया गया है। अब देखना होगा कि कितनी जल्द सेना की टीम मौके पर पहुंचकर इस शक्तिशाली बम को निष्क्रिय करती है।

    बम

    ‘अमेरिकन मेड’ शक्तिशाली बम की पहचान

    बम पर अंकित कोड और विवरण के अनुसार यह AN-M-64 500-LB मॉडल का बम है। इसका कुल वजन करीब 227 किलो (500 पाउंड) है। इस पर ‘Unexploded (UXO)’ लिखा हुआ है, जिसका मतलब है कि यह एक जिंदा बम है जो गिराए जाने के समय फटा नहीं था। फिलहाल उस जगह को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    द्वितीय विश्व युद्ध या पुराने हादसे से जुड़ा हो सकता है मामला

    जानकारों और स्थानीय सूत्रों का अनुमान है कि यह बम किसी ऐतिहासिक घटनाक्रम से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पहले महुलडांगरी के पास एक लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि यह बम उसी विमान से गिरकर नदी की गीली मिट्टी में दब गया होगा। चूंकि कलाईकुंडा एयरबेस पास में है, इसलिए प्रशासन ने वहां के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी तकनीकी जांच और पहचान का अनुरोध किया है।

    पहले भी मिल चुका है ऐसा बम

    सूत्रों के अनुसार लगभग सात महीने पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशुई के पास स्वर्णरेखा नदी में भी ऐसा ही एक बम मिला था। उस समय पश्चिम बंगाल प्रशासन ने कलाईकुंडा एयरफोर्स के अधिकारियों की मदद से उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया था। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    Also Read : रांची-राजमहल बस से टकराकर टूटा बिजली का तार, इलाके में ब्लैकआउट

    American made bomb AN-M-64 Bahragora BDS team bomb disposal squad bomb recovery explosive material explosives found India Gopiballavpur historic bomb indian army jharkhand Jharkhand news Jharkhand police Kalaikunda Airbase Panipara Safety Measures Security Alert Swarnarekha River UXO West Bengal WWII bomb
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयात्री बस से टकराकर टूटा झूलता हुआ बिजली का तार, इलाके में ब्लैकआउट
    Next Article जामताड़ा में सीमेंट लदा ट्रक नाले में धंसा, स्लैब टूटने से मचा हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.