Bokaro : बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां पैदल जा रहे सीआईएसएफ जवान सुनील कुमार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक इतनी तेज थी कि जवान को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत घायल जवान को उठाया और सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल, ढोरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुनील कुमार की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
Also Read : तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौ’त

