Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह के जंगल में मजदूर को मा’री गो’ली, पुलिस जुटी जांच में
    क्राइम

    गिरिडीह के जंगल में मजदूर को मा’री गो’ली, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : बिरनी-परसन ओपी सीमा के पास डबरी में रांची-दुमका मुख्य मार्ग के जंगल के बीच एक मजदूर पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। घटना करमाटांड़ और बरमसिया के बीच हुई। मिली जानकारी के अनुसार नंदकिशोर राजधनवार, कोडाडीह स्थित कौशल सीमेंट दुकान में पिछले दो-तीन साल से मजदूरी कर रहे थे। रोज की तरह काम खत्म कर वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उन पर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही नंदकिशोर बाइक समेत सड़क किनारे गिर पड़े। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    घायल ने दिखाई हिम्मत, पत्नी को दी जानकारी

    गोली लगने के बाद भी नंदकिशोर ने हिम्मत दिखाई और अपनी पत्नी अमृता देवी को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। एक्स-रे में पता चला कि गोली शरीर के अंदर फंसी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार गोली कमर के दाहिने हिस्से से प्रवेश कर बाईं ओर चली गई है, जिससे आंतरिक चोट की संभावना है। बेहतर इलाज और सर्जरी की जरूरत को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया।

    परिवार और पड़ोसियों का कहना – कोई विवाद नहीं

    जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

    पुलिस की कार्रवाई, अपराधियों की तलाश जारी

    घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थानेदार आकाश भारद्वाज ने पुष्टि की कि गोली लगने की घटना हुई है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

    Also Read : तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौ’त

    Birni family mourning firing Giridih internal injury labourer attack police investigation referred to Dhanbad Road Accident unknown culprit अज्ञात अपराधी आंतरिक चोट गिरिडीह गोलीबारी धनबाद रेफर परिवार शोक पुलिस जांच बिरनी मजदूर हमला सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में तेज रफ्तार का कहर, CISF जवान की दर्दनाक मौ’त
    Next Article रांची में विदेशी ड्रग्स की एंट्री, करोड़ों की LSD के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.