Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»विजय के नाम की मेहंदी रचायेंगी रश्मिका मंदाना, संगीत का खास वीडियो आया सामने
    मनोरंजन

    विजय के नाम की मेहंदी रचायेंगी रश्मिका मंदाना, संगीत का खास वीडियो आया सामने

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब अपनी लव स्टोरी को नया नाम देने जा रहे हैं। दोनों उदयपुर में शादी कर रहे हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    उदयपुर में शाही अंदाज में जश्न

    राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में कपल की शादी का आयोजन किया गया है। वेडिंग वेन्यू को बेहद ग्रैंड तरीके से सजाया गया है। अंदर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें डेकोरेशन काफी रॉयल नजर आ रही है। वेन्यू पर रश्मिका और विजय की तस्वीरों से खास सजावट की गई है। इन तस्वीरों में कपल के सीक्रेट वेकेशन और रोमांटिक मोमेंट्स भी दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

    We need those original pictures @iamRashmika please 🥹❤️❤️#ViRosh pic.twitter.com/uVx2O2gWLz

    — Rahul (@The_pathbreaker) February 24, 2026

    संगीत नाइट में छाया रोमांस

    खबर है कि बीती रात कपल का संगीत फंक्शन हुआ, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। संगीत की थीम उनकी लव स्टोरी पर रखी गई थी। उसी हिसाब से डेकोरेशन और परफॉर्मेंस प्लान की गई। संगीत से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं और फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

    हल्दी और मेहंदी आज

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। इसके बाद 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी संपन्न होगी। बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी को प्राइवेट और इंटीमेट रखना चाहता है। वे ज्यादा मीडिया कवरेज नहीं चाहते। हालांकि, जो मीडियाकर्मी वहां पहुंचे हैं, उनका खास ख्याल रखा जा रहा है।

    दो अलग-अलग रिवाजों से शादी

    रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हुए दो परंपराओं से शादी करने का फैसला किया है। दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के अनुसार शादी होगी, जबकि शाम को रश्मिका के परिवार की कोडावा रस्में निभाई जाएंगी। यानी 26 फरवरी को सुबह से लेकर शाम तक जश्न का माहौल रहेगा।

    हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा। रिसेप्शन Taj Krishna में आयोजित होगा। इस खास मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। अब फैंस को बस रश्मिका और विजय की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। शादी का ये जश्न फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इसे साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बता रहे हैं।

    Also Read : सड़क पर पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मा’री टक्कर, दोनों की हालत नाजुक

    Bollywood News Celebrity Wedding Haldi ceremony mehendi function Rashmika Mandanna Rashmika Vijay wedding sangeet ceremony South film industry Taj Krishna Hyderabad Udaipur Wedding Vijay Deverakonda wedding reception उदयपुर वेडिंग ताज कृष्णा हैदराबाद बॉलीवुड न्यूज मेहंदी फंक्शन रश्मिका मंदाना रश्मिका विजय शादी विजय देवरकोंडा वेडिंग रिसेप्शन संगीत सेरेमनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री सेलिब्रिटी वेडिंग हल्दी रस्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क पर पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मा’री टक्कर, दोनों की हालत नाजुक
    Next Article धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नया शेड्यूल, रांची रोड स्टेशन को मिला ठहराव

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.