Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सड़क पर पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मा’री टक्कर, दोनों की हालत नाजुक
    जामताड़ा

    सड़क पर पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मा’री टक्कर, दोनों की हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तीलाबाद स्थित गौशाला रोड पर रात के समय टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहा युवक और बाइक सवार दोनों बेतरह जख्मी हो गए।

    टहल रहे युवक को मारी टक्कर

    मिली जानकारी के अनुसार तीलाबाद निवासी प्रकाश मंडल अपने घर के पास गौशाला रोड पर रात में टहल रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रकाश मंडल का पैर टूट गया और वे सड़क पर गिर पड़े।

    बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल

    बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे युवक की पहचान चाकरी निवासी राजेन्द्र मल्हार के रूप में हुई है। वह JH 21 K 5374 नंबर की दोपहिया गाड़ी चला रहे थे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राजेन्द्र मल्हार को भी गंभीर चोटें आई हैं।

    पहले सदर अस्पताल, फिर रेफर

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

    पुलिस ने बाइक जब्त की

    घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला रोड पर अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

    Also Read : 21 दिन में लंबित शिकायतें पूरी करें, झारखंड पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

    A young man walking on the road was hit by a speeding bike bike accident both are in critical condition. Gaushala Road high speed Jamtara Jharkhand news Prakash Mandal. Rajendra Malhar Road Accident Sadar Hospital Jamtara Tilabad गौशाला रोड जामताड़ा झारखंड समाचार तीलाबाद तेज रफ्तार प्रकाश मंडल बाइक हादसा राजेन्द्र मल्हार सड़क दुर्घटना सदर अस्पताल जामताड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article21 दिन में लंबित शिकायतें पूरी करें, झारखंड पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश
    Next Article विजय के नाम की मेहंदी रचायेंगी रश्मिका मंदाना, संगीत का खास वीडियो आया सामने

    Related Posts

    जामताड़ा

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026
    झारखंड

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026

    लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण, जंगल में गैंगरे’प

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.