Johar Live Desk : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब अपनी लव स्टोरी को नया नाम देने जा रहे हैं। दोनों उदयपुर में शादी कर रहे हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
उदयपुर में शाही अंदाज में जश्न
राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में कपल की शादी का आयोजन किया गया है। वेडिंग वेन्यू को बेहद ग्रैंड तरीके से सजाया गया है। अंदर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें डेकोरेशन काफी रॉयल नजर आ रही है। वेन्यू पर रश्मिका और विजय की तस्वीरों से खास सजावट की गई है। इन तस्वीरों में कपल के सीक्रेट वेकेशन और रोमांटिक मोमेंट्स भी दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
We need those original pictures @iamRashmika please 🥹❤️❤️#ViRosh pic.twitter.com/uVx2O2gWLz
— Rahul (@The_pathbreaker) February 24, 2026
संगीत नाइट में छाया रोमांस
खबर है कि बीती रात कपल का संगीत फंक्शन हुआ, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। संगीत की थीम उनकी लव स्टोरी पर रखी गई थी। उसी हिसाब से डेकोरेशन और परफॉर्मेंस प्लान की गई। संगीत से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं और फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
हल्दी और मेहंदी आज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। इसके बाद 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी संपन्न होगी। बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी को प्राइवेट और इंटीमेट रखना चाहता है। वे ज्यादा मीडिया कवरेज नहीं चाहते। हालांकि, जो मीडियाकर्मी वहां पहुंचे हैं, उनका खास ख्याल रखा जा रहा है।
दो अलग-अलग रिवाजों से शादी
रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हुए दो परंपराओं से शादी करने का फैसला किया है। दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के अनुसार शादी होगी, जबकि शाम को रश्मिका के परिवार की कोडावा रस्में निभाई जाएंगी। यानी 26 फरवरी को सुबह से लेकर शाम तक जश्न का माहौल रहेगा।
हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा। रिसेप्शन Taj Krishna में आयोजित होगा। इस खास मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। अब फैंस को बस रश्मिका और विजय की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। शादी का ये जश्न फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इसे साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बता रहे हैं।
Also Read : सड़क पर पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मा’री टक्कर, दोनों की हालत नाजुक


