Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 9:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»लैंड फॉर जॉब मामला : दिल्ली कोर्ट में आज लालू परिवार की अहम सुनवाई
    दिल्ली की खबरें

    लैंड फॉर जॉब मामला : दिल्ली कोर्ट में आज लालू परिवार की अहम सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में आज यानी बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बड़ी सुनवाई हो सकती है। इस बहुचर्चित केस में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी अदालत में पेश होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता मंगलवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। साथ ही, लालू यादव इस दौरान अपना रूटीन हेल्थ चेकअप भी कराएंगे।

    अदालत ने दी थी 25 फरवरी तक पेश होने की हिदायत

    इससे पहले कोर्ट ने लालू परिवार को 25 फरवरी तक सशरीर पेश होने का आदेश दिया था। इस मामले में उनके दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पहले ही अदालत में पेश हो चुके हैं। आज की सुनवाई में सबसे बड़ी बहस आरोप तय करने की प्रक्रिया पर हो सकती है। अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि 9 मार्च से डे-टू-डे ट्रायल शुरू होने वाला है, यानी केस अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है।

    पहले की सुनवाई में लालू पहुंचे व्हीलचेयर पर

    16 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं और ट्रायल का सामना करेंगे। राबड़ी देवी ने भी साफ कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ अदालत में अपना पक्ष रखेंगी।

    केस की पृष्ठभूमि

    29 जनवरी की सुनवाई में स्पेशल जज विशाल गोगने ने आदेश में कड़ी टिप्पणियां की थीं। अदालत ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि सरकारी नौकरियों के बदले जमीन और संपत्ति लेने की साजिश रची गई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकारी नौकरी का कथित तौर पर इस्तेमाल परिवार के लिए अचल संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया।

    CBI की चार्जशीट और दस्तावेजों की जांच

    कोर्ट ने CBI द्वारा दायर चार्जशीट और सबूतों का अवलोकन किया। कहा गया कि पर्याप्त दस्तावेज और तथ्य हैं, जिनके आधार पर आरोप तय करना और ट्रायल चलाना जरूरी है। कोर्ट ने साफ किया कि मामला केवल अनियमित नियुक्तियों तक सीमित नहीं है। इसमें जमीन के ट्रांसफर, कीमतों में कथित गड़बड़ी, परिवार और करीबियों के नाम संपत्ति हस्तांतरण और उनसे जुड़े कारोबार की गहन जांच जरूरी है।

    अदालत का बचाव पक्ष को भरोसा

    अदालत ने कहा कि आरोप तय होना दोष सिद्ध होना नहीं है। बचाव पक्ष को ट्रायल में CBI के सबूतों और दस्तावेजों को चुनौती देने का पूरा मौका मिलेगा। साथ ही, अभियोजन से जुड़े लंबित मुद्दों पर CBI को तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया।

    Also Read : गिरिडीह फा’यरिंग केस : टेक-ऑफ से पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी धराया

    Bihar Politics cbi Chargesheet court hearing Day-to-Day Trial Delhi Court Government Arrest Ground for Job Scam judicial process Lalu Prasad Yadav political matter property dispute Rabri Devi Rjd Rouse Avenue Court Tej Pratap Yadav Tej Yadav आरजेडी कोर्ट सुनवाई चार्जशीट डे-टू-डे ट्रायल तेज प्रताप यादव तेज यादव दिल्ली कोर्ट नौकरी के लिए ग्राउंड स्कैम न्यायिक प्रक्रिया पॉलिटिकल मामला बिहार पॉलिटिक्स राउज एवेन्यू कोर्ट राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव संपत्ति विवाद सरकारी गिरफ्तारी सीबीआई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह फा’यरिंग केस : टेक-ऑफ से पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी धराया
    Next Article रिम्स में अब 30 हजार की PET Scan जांच मुफ्त, कैंसर इलाज के लिए 200 करोड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026
    Latest Posts

    एक अपशब्द, बेकाबू गुस्सा और ह’त्या… 48 घंटे में खुला जंगल में मिले शव का खौफनाक राज

    May 31, 2026

    ज्वेलर्स दुकान का ताला काटकर गहने उड़ाने वाले 4 चोर गिरफ्तार, बकरीद में खर्च कर दिए चोरी के पैसे

    May 31, 2026

    जलजमाव से जंग : पंचशील नगर में नगर आयुक्त का दूसरा दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 31, 2026

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    May 31, 2026

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.