Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 7:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»गिरिडीह फा’यरिंग केस : टेक-ऑफ से पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी धराया
    क्राइम

    गिरिडीह फा’यरिंग केस : टेक-ऑफ से पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी धराया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह नगर निगम चुनाव का मतदान खत्म होते ही पचंबा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज मामले का मुख्य आरोपी शिवम आजाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद से फरार चल रहा शिवम आजाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

    नाच-गाने का मजा लेकर भागने की थी तैयारी

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरिडीह से फरार होने के बाद शिवम आजाद छिपते-छिपाते लच्छीपुर पहुंचा। वहां उसने नाच-गाने के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खुद को पूरी तरह से सुरक्षित समझ रहा था। इसके बाद वह राज्य से बाहर निकलने की योजना बनाकर दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचा। शिवम की तैयारी थी कि फ्लाइट पकड़कर कहीं दूर निकल जाएगा, लेकिन पुलिस को पहले ही उसकी लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी। नतीजा यह हुआ कि टेक-ऑफ से ठीक पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    चुनाव के बाद क्यों भड़की थी फायरिंग?

    पूरा मामला गिरिडीह नगर निगम चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद का है। पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला में शिवम आजाद और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना से इलाके में जबरदस्त दहशत फैल गई थी। लोग सहम गए थे और पुलिस पर आरोपियों को जल्द पकड़ने का भारी दबाव बन गया था।

    अन्य आरोपियों पर भी कसा शिकंजा

    शिवम आजाद की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह पुलिस की एक विशेष टीम उसे वापस लाने के लिए दुर्गापुर रवाना हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। पचंबा निवासी विशाल मंडल समेत छह-सात अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सभी से नगर थाना में सख्ती से सवाल-जवाब हो रहे हैं, ताकि यह साफ हो सके कि फायरिंग की साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

    पुलिस का साफ संदेश

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

    Also Read : रांची पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन : ट्रेनी IPS साक्षी और DSP प्रकाश सोय ने की होटलों में ताबड़तोड़ चेकिंग

    Andal Airport Arrest Durgapur firing case Giridih Giridih Municipal Corporation Elections Jharkhand police Panchamba police station Shivam Azad West Bengal अंडाल एयरपोर्ट गिरफ्तारी गिरिडीह गिरिडीह नगर निगम चुनाव झारखंड पुलिस दुर्गापुर पचंबा थाना पश्चिम बंगाल फायरिंग मामला शिवम आजाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
    Next Article लैंड फॉर जॉब मामला : दिल्ली कोर्ट में आज लालू परिवार की अहम सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026
    झारखंड

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.