Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज,तेज हवा और बारिश से गिरा तापमान
    झारखंड

    रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज,तेज हवा और बारिश से गिरा तापमान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक ओर जहां शहर चुनावी माहौल में पूरी तरह डूबा हुआ था, वहीं बीती रात करीब आठ बजे तेज हवाओं ने पूरे शहर को धूल-धुसरित कर दिया। अचानक चली तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    पिछले 24 घंटे का हाल

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहा और दिन में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सोमवार रात अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। लगातार बढ़ते तापमान पर अब कुछ हद तक ब्रेक लगने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इसके बाद 25, 26 और 27 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यानि आने वाले दिनों में लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।

    इन जिलों में बारिश और मेघगर्जन के आसार

    24 फरवरी को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे : 

    • पूर्वी सिंहभूम
    • पश्चिमी सिंहभूम
    • सिमडेगा
    • सरायकेला खरसावां

    इसके अलावा मध्य भाग के जिलों—

    • रामगढ़
    • हजारीबाग
    • खूंटी
    • बोकारो
    • लोहरदगा
    • कोडरमा
    • धनबाद

    इन करीब 13 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। 25 से 27 फरवरी के बीच सुबह के समय कुहासा छा सकता है, जबकि दिन में आंशिक बादल रहेंगे और मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा।

    अगले चार दिन रांची का संभावित तापमान

    राजधानी रांची में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 फरवरी को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि 26 फरवरी को भी अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ती गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है, हालांकि सुबह के समय कुहासा छाने और दृश्यता कम होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

    Also Read :भोपाल–धनबाद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू, रेल मंत्री और सीएम दिखाएंगे हरी झंडी 

    Chaibasa Temperature drizzle February weather update Fog Gumla minimum temperature Jharkhand weather Jharkhand Weather News light rain ranchi Ranchi Weather Update Strong Wind temperature drop thunder weather department weather forecast कुहासा गुमला न्यूनतम तापमान चाईबासा तापमान झारखंड मौसम झारखंड वेदर न्यूज तापमान में गिरावट तेज हवा फरवरी मौसम अपडेट बूंदाबांदी मेघगर्जन मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची रांची मौसम अपडेट हल्की बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोपाल–धनबाद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू, रेल मंत्री और सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article एयर एंबुलेंस हादसा : सात शव सदर अस्पताल पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा परिसर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.