Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»JEE Mains 2026 : पहले सेशन में बिहार के शुभम ने मारी बाजी, हासिल किया 100 परसेंटाइल
    देश

    JEE Mains 2026 : पहले सेशन में बिहार के शुभम ने मारी बाजी, हासिल किया 100 परसेंटाइल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JEE
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains 2026 का पहला सेशन अब खत्म हो गया और लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने B.E./B.Tech. के पहले पेपर के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपने स्कोरकार्ड सीधे NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

    12 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर कर रचा इतिहास

    इस साल के पहले सेशन में 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल किया है। यानी इनका परफॉर्मेंस ऐसा रहा कि कोई भी और आगे नहीं बढ़ सका। टॉपर्स की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

    1. श्रेयस मिश्रा
    2. नरेंद्रबाबू गारी महित
    3. शुभम कुमार
    4. कबीर छिल्लर
    5. चिरंजीव कर
    6. भावेश पात्रा
    7. अनय जैन
    8. अनिवि गौतम
    9. पासाला मोहित
    10. माधव चित्तेडिया
    11. पुरोहित निमय
    12. विवान शरद माहेश्वरी

    बिहार के शुभम और हरियाणा की अर्शी का जलवा

    100 परसेंटाइल करने वालों में बिहार के शुभम कुमार का नाम भी शामिल है। वहीं छात्राओं में हरियाणा की अर्शी ग्रोवर ने 99.996 परसेंटाइल के साथ टॉप किया। यानी इस बार लड़कियों ने भी कमाल का परफॉर्मेंस दिखाया है।

    परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा छात्र

    इस साल जनवरी सत्र की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को देश-विदेश के 658 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 13,55,293 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,04,653 (लगभग 96.26%) छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा भारत के अलावा 15 विदेशी शहरों में भी आयोजित की गई, जिनमें दुबई, शारजाह, सिंगापुर, मस्कट और वॉशिंगटन शामिल हैं।

    लड़के ज्यादा, लड़कियां भी कम नहीं

    JEE Mains 2026 में कुल रजिस्टर्ड छात्रों में 4.67 लाख से ज्यादा लड़कियां थीं और 8.87 लाख से ज्यादा लड़के।

    • सामान्य श्रेणी : 4.52 लाख
    • OBC : 5.17 लाख
    • EWS : 1.60 लाख

    NTA ने इस्तेमाल की नई तकनीकें

    NTA ने रिजल्ट तैयार करने में ‘नॉर्मलाइजेशन’ प्रक्रिया का इस्तेमाल किया ताकि अलग-अलग शिफ्ट के पेपर के कठिनाई स्तर को बराबर किया जा सके। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए AI वीडियो एनालिटिक्स, 5G जैमर और आधार E-KYC जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में 68 छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है।

    अब तैयारी सेशन-2 के लिए

    पहले सेशन के रिजल्ट के बाद अब छात्र सेशन-2 (अप्रैल) की तैयारी में जुट गए हैं। NTA के अनुसार, छात्रों की अंतिम रैंकिंग (AIR) दोनों सत्रों में उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर जारी की जाएगी। पेपर-2 (B.Arch/B.Planning) के नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।

    Also Read : झारखंड में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, सीएम ने बुलाई सत्ताधारी विधायकों की अहम बैठक

    100 percentile 100 परसेंटाइल AIR Arshi Grover B.Arch/B.Planning B.E./B.Tech. Bihar student engineering entrance exam Exam Results Haryana Student January Session JEE Exam Preparation JEE Main result JEE Main toppers JEE Mains 2026 JEE Mains Result JEE Mains Scorecard JEE Mains स्कोरकार्ड JEE परीक्षा तैयारी nta Shreyas Mishra Shubham Kumar अर्शी ग्रोवर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जनवरी सेशन जेईई मेन टॉपर्स जेईई मेन रिजल्ट परीक्षा नतीजे बिहार छात्र शुभम कुमार श्रेयस मिश्रा हरियाणा छात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, सीएम ने बुलाई सत्ताधारी विधायकों की अहम बैठक
    Next Article ट्रैक पर हाथियों का जमावड़ा, धनबाद रेल मंडल में 9 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.