Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»25 से अधिक बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेले में खाया था गोलगप्पा
    झारखंड

    25 से अधिक बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेले में खाया था गोलगप्पा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोलगप्पा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू में महाशिवरात्रि के मेले में गोलगप्पा खाना बच्चों को भारी पड़ गया। गोलगप्पा खाने के बाद 25 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल अधिकतर बच्चों का इलाज गांव में ही कराया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। एंबुलेंस भी भेजी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

    महाशिवरात्रि मेले के बाद बिगड़ी तबीयत

    मिली जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका स्थित रघुआखाड़ में महाशिवरात्रि के मौके पर मेला लगा था। मेले में बच्चों ने गोलगप्पे खाए थे। बीती रात से ही एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी हुई, तो किसी को दस्त की शिकायत शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक कई बच्चों की हालत और खराब हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

    ग्रामीणों ने दी स्वास्थ्य विभाग को सूचना

    गांव वालों ने तुरंत पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मेडिकल टीम को गांव भेजा गया और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचाई गई।

    अभिभावकों की चिंता बढ़ी

    द्वारिका निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे ने भी मेले में गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल गांव में ही इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनका बेटा ही नहीं, बल्कि गांव के कई और बच्चे भी बीमार पड़े हैं। उनके मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

    स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

    पांकी के चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

    जांच के बाद साफ होगी वजह

    फिलहाल शुरुआती अंदेशा है कि मेले में खाए गए गोलगप्पों की वजह से फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी है। हालांकि, असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

    Also Read : महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का श’व, पुलिस जुटी जांच में

    25 Children Sick 25 बच्चे बीमार ambulance service Community Health Center Panki dehydration Dhruv Kumar Gupta Dwarka Food Poisoning Suspicion Golgappa Health Department Team Mahashivratri Fair Mahendra Prasad palamu Panki Raghu Akhaad Fair Rural Treatment vomiting-diarrhea उल्टी दस्त एंबुलेंस सेवा गोलगप्पा ग्रामीण इलाज डिहाइड्रेशन द्वारिका ध्रुव कुमार गुप्ता पलामू पांकी फूड पॉइजनिंग आशंका महाशिवरात्रि मेला महेंद्र प्रसाद रघुआखाड़ मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपद्मावत के बाद भंसाली की बड़ी ऐतिहासिक फिल्म ‘जय सोमनाथ’, जिंदा होगा 1000 साल पुराना इतिहास
    Next Article मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹43 करोड़ का टेंडर जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.