Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नशे में धुत शख्स ने लगाई थी खादगढ़ा स्टैंड में बसों में आग, पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    नशे में धुत शख्स ने लगाई थी खादगढ़ा स्टैंड में बसों में आग, पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बसों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में आग लगाने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन भोक्त (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिकिदरी थाना क्षेत्र के पिपरा टोला का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक माचिस का डब्बा और एक लाइटर बरामद किया गया है।

    सिटी एसपी पासर राणा ने मिडीया को बताया कि बीते एक फरवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई थी। इस घटना में कुल छह बसें जलकर राख हो गई थीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इसी क्रम में 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी सीटी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AF-6969) में दोबारा आग लग गई। हालांकि, इस बार आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज में साफ दिखा कि आग लगने से ठीक पहले एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लेकर बस के अंदर गया और कुछ देर बाद खाली हाथ बाहर निकल आया। उसके बाहर निकलते ही बस से धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क उठी। जांच में यह भी सामने आया कि एक फरवरी को जिस बस में सबसे पहले आग लगी थी, उस बस के पास से भी वही व्यक्ति घटना से करीब पांच मिनट पहले गुजरता हुआ दिखाई दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

    एसपी पारस राणा ने बताया कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तब वह नशे में धुत था। वह अपने बयान लगातार बदल रहा था। आरोपी के पास से एक माचिस का डब्बा और एक लाइटर बरामद किया गया है। वहीं, बस के अंदर से जला हुआ कपड़ा भी पुलिस ने जब्त किया है। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आगजनी की इस घटना में आरोपी अकेला था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे उकसाया था। एसपी ने कहा कि बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    Also Read : कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर पहुंचे एसडीएम, निर्माण की प्रगति का लिया जायजा

    A man had set fire to buses at the Khadgarha bus stand; police have apprehended him. intoxicated with alcohol The man accused of setting buses on fire at Khadgarha bus stand has been arrested; a lighter and matchbox were seized. खादगढ़ा स्टैंड में बसों में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार नशे में धुत शख्स ने लगाई थी खादगढ़ा स्टैंड में बसों में आग पुलिस ने दबोचा बसों लाइटर और माचिस जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“राज्य दिवालियेपन की ओर, खजाने से ₹10,000 करोड़ गायब”, बाबूलाल का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
    Next Article मणिपुर में हटा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी के खेमचंद सिंह बनेंगे सीएम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.