साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा
Dhanbad : धनबाद साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुराना बरवाअड्डा थाना के सामने स्थित कृष्णा इंटरनेट कैफे में छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिसरा थाना क्षेत्र के मुकुन्दा निवासी संतोष कुमार गोराई के रूप में हुई है। डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने सोमवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड बरामद … Read More