Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“राज्य दिवालियेपन की ओर, खजाने से ₹10,000 करोड़ गायब”, बाबूलाल का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
    झारखंड

    “राज्य दिवालियेपन की ओर, खजाने से ₹10,000 करोड़ गायब”, बाबूलाल का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन की सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए ट्वीट में उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि झारखंड सरकार के खजाने से ₹10,000 करोड़ रुपये कहां गए, इसका अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है।

    मरांडी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और झारखंड को दिवालियेपन की कगार पर ला खड़ा किया गया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन ने झारखंड को दिवालियापन की कगार पर ला खड़ा किया है।

    झारखंड के शिक्षा विभाग के पास वेतन देने तक के लिए बजट नहीं बचा है। स्थिति यह है कि राज्य के 10 जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों को पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला, जबकि 161…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) February 4, 2026

    शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाया

    नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि झारखंड के शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों को वेतन देने तक के लिए बजट नहीं बचा है। स्थिति यह है कि राज्य के 10 जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा 161 शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन के रूप में करीब ₹6.18 करोड़ का भुगतान लंबित है। मरांडी ने कहा कि वेतन संकट के साथ-साथ छात्रों की छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, मिड-डे मील, पाठ्यपुस्तक वितरण और अन्य शैक्षणिक योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

    भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं के नाम पर लूट, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार ने राज्य के खजाने को खाली कर दिया है। मरांडी ने दावा किया कि ऊर्जा विभाग के खाते से ₹100 करोड़ की डकैती हो चुकी है। उन्होंने दोहराया कि कुल मिलाकर झारखंड सरकार के खजाने से ₹10,000 करोड़ रुपये कहां गए, इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है।

    अधिकारियों के वेतन पर रोक की मांग

    बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि जब तक शिक्षकों का बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक सीएम, मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

    Also Read : PMCH पहुंचे नीतीश कुमार, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को दिए अहम आदेश

    000 crore 10 10000 करोड़ attack on the government Babulal marandi Bjp corruption allegations Education Department financial crisis Hemant Soren Jharkhand Government Jharkhand Politics Leader of the Opposition ranchi salary arrears treasury खजाना झारखंड राजनीति झारखंड सरकार नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा भ्रष्टाचार आरोप रांची वित्तीय संकट वेतन बकाया शिक्षा विभाग सरकार पर हमला हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePMCH पहुंचे CM नीतीश कुमार, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को दिए अहम आदेश
    Next Article नशे में धुत शख्स ने लगाई थी खादगढ़ा स्टैंड में बसों में आग, पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.