Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, पर्यावरणीय जन सुनवाई में मिली सहमति
    बिहार

    पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, पर्यावरणीय जन सुनवाई में मिली सहमति

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थर्मल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur :

    पीरपैंती प्रखंड में प्रस्तावित 2400 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के निर्माण को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पर्यावरणीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर परियोजना के समर्थन में अपनी सहमति दी।

    यह जन सुनवाई बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक प्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि पावर प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    थर्मल

    वक्ताओं ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से पीरपैंती रोजगार का पावर हाउस बनेगा और युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, यह परियोजना न केवल पीरपैंती बल्कि पूरे बिहार की औद्योगिक और आर्थिक विकास यात्रा को गति देगी।

    जन सुनवाई की अध्यक्षता भागलपुर के अपर जिला अधिकारी (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी शंभुनाथ झा ने की। इस अवसर पर अदाणी समूह के वरिष्ठ पर्यावरण पदाधिकारी आर. एन. शुक्ला ने पावर प्लांट की स्थापना से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

    थर्मल

    ग्रामीणों ने पर्यावरण सुरक्षा, स्थानीय रोजगार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई, जिस पर परियोजना प्रबंधन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

    मुख्य वक्ताओं में प्रमुख रहीं रश्मि कुमारी, मुखिया मानिकपुर अरविंद साह, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, समाजसेवी मुन्ना सिंह, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झुम्पा, संजीवनी गंगा एनजीओ के संस्थापक मो. अयाज, जमीनदाता सुशील सिंह, हरिणकोल सरपंच बरुण गोस्वामी, मुखिया पीरपैंती गुलफसां परवीन, ग्रामीण बबली कुमारी, सपना कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

    कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कहलगांव के सी. गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, अंचलाधिकारी चन्द्रशेखर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, एसएचओ नीरज कुमार और अदाणी पावर के वरिष्ठ अधिकारी संजय भारद्वाज, दिनेश तिवारी, अरुण कुमार, प्रसाद लिमये, ए. सुब्रमण्यम उपस्थित थे।

    Also Read : समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    Adani Group Bhagalpur Bihar Development employment environmental public hearing industrial development Pirpainti Power Sector public representatives Rural Support Thermal Power Plant Ultra Supercritical अदाणी समूह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल औद्योगिक विकास ग्रामीण समर्थन जनप्रतिनिधि थर्मल पावर प्लांट पर्यावरणीय जन सुनवाई पावर सेक्टर पीरपैंती बिहार विकास भागलपुर रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
    Next Article नगर निकाय चुनाव : सरायकेला में नामांकन के पहले दिन दो उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

    Related Posts

    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.