Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
    बिहार

    समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, 827 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Samastipur : सीएम नीतीश कुमार दूसरे चरण की समृद्धि यात्रा के तहत आज यानी गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने 470 करोड़ रुपये की लागत से 71 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 273.02 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन और 83.29 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराया।

    2005 से पहले की सरकारों पर सीएम का हमला

    सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और वर्ष 2005 से पहले की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य की स्थिति बहुत खराब थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, समाज में अशांति थी और शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति भी कमजोर थी। सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में महिलाओं के लिए भी कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए थे और बिजली व सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है, बल्कि शांति, भाईचारा और विकास का वातावरण है।

    शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

    नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण हुआ। सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली, नल-जल, शौचालय और पक्की सड़कों से टोलों को जोड़ने का काम पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी गई और आज अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल रही है।

    महिला सशक्तीकरण और भविष्य की योजनाएं

    सीएम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार ने लगातार काम किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच विकास की गति को और तेज किया जाएगा। चारों कार्यकालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि समेत हर क्षेत्र में काम हुआ है। केंद्र सरकार का भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है और अगले पांच वर्षों के लिए सात निश्चय-3 की शुरुआत की गई है।

    Also Read : जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से आ’ग, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौ’त

    827 करोड़ परियोजनाएं bihar government Chief Minister of Bihar Development Schemes education reforms foundation stone laying Healthcare Facilities inauguration NDA Government Nitish kumar power projects Prosperity Yatra road construction Samastipur Seven Resolves Scheme women empowerment उद्घाटन एनडीए सरकार नीतीश कुमार बिजली परियोजना बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री बिहार विकास योजनाएं शिक्षा सुधार शिलान्यास सड़क निर्माण समस्तीपुर समृद्धि यात्रा सात निश्चय योजना स्वास्थ्य सुविधाएं ₹827 crore projects
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैन की नींद सो रही बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौ’त, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, पर्यावरणीय जन सुनवाई में मिली सहमति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.