Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»दावोस में सीएम हेमंत सोरेन की इंफोसिस ग्लोबल से मुलाकात, टेक्नोलॉजी और एआई सहयोग पर हुई अहम चर्चा
    Uncategorized

    दावोस में सीएम हेमंत सोरेन की इंफोसिस ग्लोबल से मुलाकात, टेक्नोलॉजी और एआई सहयोग पर हुई अहम चर्चा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दावोस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Davos/Ranchi : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्लोबल आईटी कंपनी इंफोसिस के साथ झारखंड के तकनीक आधारित विकास को लेकर अहम बातचीत की। इस दौरान इंफोसिस ग्लोबल, कैलिफोर्निया के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आशीष कुमार दास ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और राज्य के दीर्घकालिक विकास विजन पर चर्चा की। बैठक में झारखंड में टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल समाधान के जरिए विकास को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से बात हुई। खास तौर पर युवाओं के कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया।

    सीएम के विजन की सराहना

    इंफोसिस के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य और सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से री-स्किलिंग, टेक्नोलॉजी टॉवर की परिकल्पना और खनन क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की पहल काफी अहम है। इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि सुरक्षा और कार्यकुशलता में भी सुधार होगा।

    युवाओं को मिलेगा डिजिटल और एआई प्रशिक्षण

    बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि झारखंड के युवाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई से जुड़े आधुनिक कौशल सिखाए जाएंगे। इसके लिए इंफोसिस के विंग्सपैन प्लेटफॉर्म की भूमिका पर आगे चर्चा होगी। इसका मकसद युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है, ताकि वे देश और दुनिया में बेहतर अवसर पा सकें।

    At #WEF2026 Davos, Hon’ble @HemantSorenJMM held discussions with Infosys Global EVP Ashiss Das on digital skilling, technology-driven growth and AI-led mining transformation in Jharkhand.
    A strong step towards positioning Jharkhand as a hub of technology & innovation. pic.twitter.com/HFHAX6kw7h

    — Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 21, 2026

    खनन क्षेत्र में एआई समाधान पर फोकस

    इंफोसिस की ओर से खनन क्षेत्र के लिए विकसित एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधानों को झारखंड में लागू करने की संभावना पर भी बातचीत हुई। इससे खनन कार्य में पारदर्शिता, सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस विषय पर फरवरी में एक वर्चुअल सत्र आयोजित करने पर सहमति बनी है।

    इंफोसिस हाउस भ्रमण का आमंत्रण

    इंफोसिस ग्लोबल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को इंफोसिस हाउस भ्रमण का आमंत्रण दिया है। यहां कंपनी के एआई आधारित अत्याधुनिक नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    दावोस में आईटी, एआई और तकनीक से जुड़ी सीएम हेमंत सोरेन की लगातार हो रही बैठकों को झारखंड के डिजिटल भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को नई दिशा मिलेगी और झारखंड तकनीक आधारित विकास की ओर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

    Also Read : चारदीवारी बनवाने पर भाजपा नेता और बेटे को पीटा, कार भी तोड़ी

    AI artificial intelligence CM hemant soren CM हेमंत सोरेन Davos Digital India digital skills Digital Transformation Hemant Soren Industrial Progress Infosys Global Infosys India IT and AI Solutions IT Development IT और AI समाधान IT विकास jharkhand Jharkhand Youth Mining Sector Digitalization Skill Development state government Technological Initiatives Technological Innovation technology collaboration Technology Workshop Wingspan Platform World Economic Forum आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफोसिस इंडिया उद्योग प्रगति कौशल विकास खनन क्षेत्र डिजिटलाइजेशन झारखंड झारखंड युवा टेक्नोलॉजी वर्कशॉप टेक्नोलॉजी सहयोग डिजिटल इंडिया डिजिटल कौशल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तकनीकी नवाचार तकनीकी पहल दावोस राज्य सरकार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम विंग्सपैन प्लेटफॉर्म हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचारदीवारी बनवाने पर भाजपा नेता और बेटे को पीटा, कार भी तोड़ी
    Next Article सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, IG सुनील भास्कर ने की तैयारियों की समीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.