Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सीएम नीतीश ने 554 करोड़ की सौगात, 67 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
    बिहार

    सीएम नीतीश ने 554 करोड़ की सौगात, 67 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi : सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में सोमवार को समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार ने कई बड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम ने कुल 554 करोड़ रुपये से अधिक की 67 योजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें 346 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास और 208.12 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी 26 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जिले में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ जनसंवाद भी किया।

    हेलीकॉप्टर से पहुंचे बेलसंड

    सीएम नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए बेलसंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने 70.89 करोड़ रुपये की लागत से बने बेलसंड–मीनापुर पथ स्थित चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल और पहुंच पथ का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम ने बागमती तटबंध का निरीक्षण किया और हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली पहुंचे।

    विद्यालय परिसर में कई योजनाओं का उद्घाटन

    हितनारायण उच्च विद्यालय पहुंचने पर सीएम ने पर्यावरण आधारित नक्षत्र वाटिका और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसी परिसर से उन्होंने जिले की विभिन्न योजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास और कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया।

    बोधायन ऑनलाइन क्लासेस की जानकारी ली

    समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम ने सीतामढ़ी में संचालित बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी रिची पांडेय की पहल पर शुरू की गई इस योजना के तहत प्रतिभावान शिक्षक माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं।

    विभागवार योजनाएं

    भवन निर्माण विभाग में 321.93 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग में 6.30 करोड़ रुपये की एक योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 8.85 करोड़ रुपये की एक योजना, पुल निर्माण निगम में 7.85 करोड़ रुपये की एक योजना और एलएईओ पुपरी में 1.70 करोड़ रुपये की एक योजना का शिलान्यास किया गया।

    वहीं, पुल निर्माण निगम में 80.44 करोड़ रुपये की लागत से दो योजनाओं का उद्घाटन हुआ। स्वास्थ्य विभाग में 2.55 करोड़ रुपये की लागत से पांच योजनाएं, एलएईओ पुपरी में 28.94 लाख रुपये की एक योजना, एलएईओ सीतामढ़ी में 9.30 करोड़ रुपये की तीन योजनाएं, पथ निर्माण विभाग में 89.32 करोड़ रुपये की दो योजनाएं, भवन निर्माण निगम में 4.69 करोड़ रुपये की एक योजना, ग्रामीण कार्य विभाग में 5.79 करोड़ रुपये की छह योजनाएं और पुलिस भवन निर्माण निगम में 16.19 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

    Also Read : लातेहार बस हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 10, 40 जख्मी रेफर

    CM Nitish Kumar inaugurated and laid the foundation stone for 67 development projects worth Rs 554 crore. सीएम नीतीश ने 554 करोड़ की 67 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में ट्रक-बाइक की टक्कर, एक की मौ’त
    Next Article सोन नदी से जल यात्रा, राम नाम की गूंज, हुसैनाबाद में भक्ति से सराबोर मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.