Sitamarhi : सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में सोमवार को समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार ने कई बड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम ने कुल 554 करोड़ रुपये से अधिक की 67 योजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें 346 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास और 208.12 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी 26 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जिले में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ जनसंवाद भी किया।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे बेलसंड
सीएम नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए बेलसंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने 70.89 करोड़ रुपये की लागत से बने बेलसंड–मीनापुर पथ स्थित चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल और पहुंच पथ का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम ने बागमती तटबंध का निरीक्षण किया और हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली पहुंचे।
विद्यालय परिसर में कई योजनाओं का उद्घाटन
हितनारायण उच्च विद्यालय पहुंचने पर सीएम ने पर्यावरण आधारित नक्षत्र वाटिका और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसी परिसर से उन्होंने जिले की विभिन्न योजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास और कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया।
बोधायन ऑनलाइन क्लासेस की जानकारी ली
समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम ने सीतामढ़ी में संचालित बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी रिची पांडेय की पहल पर शुरू की गई इस योजना के तहत प्रतिभावान शिक्षक माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं।
विभागवार योजनाएं
भवन निर्माण विभाग में 321.93 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग में 6.30 करोड़ रुपये की एक योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 8.85 करोड़ रुपये की एक योजना, पुल निर्माण निगम में 7.85 करोड़ रुपये की एक योजना और एलएईओ पुपरी में 1.70 करोड़ रुपये की एक योजना का शिलान्यास किया गया।
वहीं, पुल निर्माण निगम में 80.44 करोड़ रुपये की लागत से दो योजनाओं का उद्घाटन हुआ। स्वास्थ्य विभाग में 2.55 करोड़ रुपये की लागत से पांच योजनाएं, एलएईओ पुपरी में 28.94 लाख रुपये की एक योजना, एलएईओ सीतामढ़ी में 9.30 करोड़ रुपये की तीन योजनाएं, पथ निर्माण विभाग में 89.32 करोड़ रुपये की दो योजनाएं, भवन निर्माण निगम में 4.69 करोड़ रुपये की एक योजना, ग्रामीण कार्य विभाग में 5.79 करोड़ रुपये की छह योजनाएं और पुलिस भवन निर्माण निगम में 16.19 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
Also Read : लातेहार बस हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 10, 40 जख्मी रेफर


