Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»16 साल बाद राजहरा कोलियरी से फिर शुरू होगा कोयला उत्पादन
    झारखंड

    16 साल बाद राजहरा कोलियरी से फिर शुरू होगा कोयला उत्पादन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : वर्ल्ड फेम राजहरा कोलियरी से 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शनिवार से फिर कोयला उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे कोलियरी का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2010 में खदान में पानी भर जाने के बाद राजहरा कोलियरी में उत्पादन बंद हो गया था।

    शुक्रवार को पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने राजहरा कोलियरी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर उत्पादन शुरू होने से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शनिवार से कोयले का उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। जिन परिवारों ने कोलियरी के लिए दो एकड़ से अधिक भूमि दी है, उन्हें नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक दो लोगों को नौकरी दी जा चुकी है, जबकि चार अन्य को नियुक्ति देने की प्रक्रिया आखरी चरण में है।

    सांसद ने बताया कि राजहरा कोलियरी का कोयला उच्च गुणवत्ता का है, जो जी-9 श्रेणी में आता है। उत्पादन शुरू होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से ही वह कोलियरी से दोबारा उत्पादन शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे।

    गौरतलब है कि वर्ष 2010 में डीजीएमएस (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी) ने माइनिंग ऑपरेशन बंद करा दिया था। डीजीएमएस की 2015 में जारी रिपोर्ट के अनुसार 15 जून से 31 अक्टूबर तक खनन कार्य पर रोक लगाई गई थी।

    4.9 मिलियन टन कोयले का भंडार

    राजहरा कोलियरी में लगभग 4.9 मिलियन टन कोयले का भंडार मौजूद है। यहां सामान्य रूप से प्रतिवर्ष 0.30 मिलियन टन, जबकि अधिकतम 0.50 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया जाएगा। कोलियरी की पर्यावरणीय वैधता 2026 तक है, जिसे नवीनीकरण की प्रक्रिया में रखा गया है। वहीं, पर्यावरणीय मंजूरी 2037 तक के लिए मान्य है।

    1842 से जुड़ा है राजहरा कोलियरी का इतिहास

    राजहरा कोलियरी का इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 1842 में मेसर्स बंगाल कोल कंपनी लिमिटेड ने यहां सबसे पहले भूमिगत खनन कार्य शुरू किया था। 1969 में इसका स्वामित्व रामसरन दास एंड ब्रदर्स को हस्तांतरित किया गया। 149 वर्षों तक लगातार खनन के बाद 1991 में भूमिगत खनन कार्य बंद कर दिया गया। इसके बाद 1990-91 में राजहरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई और वाणिज्यिक कोयला उत्पादन शुरू किया गया था।

    Also Read : रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 32 दुकान-मकान ध्वस्त

    Coal Production coal reserves DGMS employment environmental clearance G9 coal jharkhand mining Minister of State for Coal open-cast mining palamu Satish Chandra Dubey Vishnudayal Ram ओपन-कास्ट माइनिंग कोयला उत्पादन कोयला भंडार कोयला राज्य मंत्री खनन जी9 कोयला झारखंड डीजीएमएस पर्यावरण मंजूरी Rajhara Colliery पलामू राजहरा कोलियरी रोजगार विष्णुदयाल राम सतीश चंद्र दुबे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 32 दुकान-मकान ध्वस्त
    Next Article लापता अंश-अंशिका को ढूंढने वाले युवाओं को मिला सम्मान, सुदेश महतो ने बढ़ाया हौसला

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.