Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 32 दुकान-मकान ध्वस्त
    झारखंड

    रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 32 दुकान-मकान ध्वस्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूमि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह की ओर रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई रेलवे की री-डेवलपमेंट योजना के तहत की गई। झारखंड हाईकोर्ट में मामला प्रस्तुत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल, आरपीएफ, रेलवे के संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। प्रशासन द्वारा पहले ही सीमांकन कर मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कुल 32 दुकान और मकानों को ध्वस्त किया गया, जिनमें 27 दुकानें और पांच मकान शामिल हैं। इनमें से चार दुकानदारों को अपना सामान खाली करने के लिए तीन दिन की अतिरिक्त राहत दी गई है।

    बताया गया कि स्टेशन चौक से कीताडीह जाने वाले मार्ग, बीएसएनएल कार्यालय के आसपास का क्षेत्र, बागबेड़ा मार्ग और गोलपहाड़ी गोलचक्कर के पास स्थित शराब दुकान सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण किया गया था। इन सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्थान खाली करने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार देर शाम माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों को स्वयं सामान हटाने की सूचना भी दी गई थी। अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से नियमित रूप से किराया देकर अपनी दुकानें चला रहे थे।

    Also Read : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती बिहार में 24 जनवरी को भव्य रूप से मनाई जाएगी

    32 shops and houses jamshedpur jharkhand टाटानगर रेलवे स्टेशन रेलवे जमीन स्टेशन चौक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर जदयू की बड़ी तैयारी, हर जिले में होंगे कार्यक्रम
    Next Article 16 साल बाद राजहरा कोलियरी से फिर शुरू होगा कोयला उत्पादन

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.