Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2026 ♦ 2:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर जदयू की बड़ी तैयारी, हर जिले में होंगे कार्यक्रम
    ट्रेंडिंग

    जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर जदयू की बड़ी तैयारी, हर जिले में होंगे कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्पूरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में जनता दल (यू) द्वारा 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस बारे में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को जानकारी दी।

    व्यापक स्तर पर चल रही तैयारी

    उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के सुचारू और प्रभावी आयोजन के लिए जिलावार वरिष्ठ नेताओं की टीमें बनाई गई हैं। संबंधित जिलों के सांसद, विधायक और विधान पार्षद समारोह में मौजूद रहेंगे।

    कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांत आज भी प्रेरक

    उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि जयंती के माध्यम से जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित-पिछड़े वर्गों के उत्थान के विचार जनता तक पहुंचाए जाएंगे। उनके सिद्धांत और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्पूरी ठाकुर द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय की अवधारणा को सीएम नीतीश कुमार ने धरातल पर उतारा है। उनके नेतृत्व में बिहार ने सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

    सीएम नीतीश करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

    पटना ग्रामीण, पटना महानगर और बाढ़ संगठन जिलों का संयुक्त जयंती समारोह वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार करेंगे।
    अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला इकाइयों, प्रखंड इकाइयों और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों से अपील की कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

    Also Read : युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिली ला’श

    102nd birth anniversary 102वीं जयंती Backward classes Bihar Bihar Politics birth anniversary celebrations equal opportunities good governance inclusive development Jan Nayak Karpoori Thakur Janata Dal (United) Jdu Karpoori Auditorium Nitish kumar patna social justice कर्पूरी सभागार जदयू जनता दल (यू) जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह नीतीश कुमार पटना पिछड़े वर्ग बिहार बिहार राजनीति समान अवसर समावेशी विकास सामाजिक न्याय सुशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिली ला’श
    Next Article रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 32 दुकान-मकान ध्वस्त

    Related Posts

    झारखंड

    भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज

    June 5, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा में नाबालिग के पास मिले 8 चोरी के मोबाइल, पुलिस जांच में जुटी

    June 5, 2026
    गिरिडीह

    जेल से निकलते ही गेट पर फिर दबोच लिए गए चार आरोपी, चुनावी हिंसा में हुई गिरफ्तारी

    June 5, 2026
    Latest Posts

    भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज

    June 5, 2026

    जामताड़ा में नाबालिग के पास मिले 8 चोरी के मोबाइल, पुलिस जांच में जुटी

    June 5, 2026

    जेल से निकलते ही गेट पर फिर दबोच लिए गए चार आरोपी, चुनावी हिंसा में हुई गिरफ्तारी

    June 5, 2026

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जामताड़ा पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.