Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तलाक केस के बीच पवन सिंह का बर्थडे वीडियो वायरल, तीसरी शादी की चर्चा
    बिहार

    तलाक केस के बीच पवन सिंह का बर्थडे वीडियो वायरल, तीसरी शादी की चर्चा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पवन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार पवन सिंह का आज यानी 5 जनवरी को जन्मदिन है। बर्थडे के मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी खड़ी दिखाई दे रही है, जिसकी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। वीडियो में पवन सिंह थोड़े असहज दिखते हैं और महिला उन्हें संभालती हुई नजर आती है। इसी वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या पवन सिंह ने फिर से शादी कर ली है।

    पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर केक काटा।

    समझ नहीं आ रहा है कि यह ठंड के कारण हिल रहे हैं या फिर कोई दूसरा मामला है😂

    लास्ट में अपने पास खड़ी महिला की केक लगी उंगलियों को चाट लेते हैं।

    जलवे हैं Power Star के 😂😂

    pic.twitter.com/17JadMbPph

    — Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) January 5, 2026

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सवाल किए हैं। एक ने पूछा है कि क्या पवन सिंह ने शादी कर ली है, जबकि कुछ अन्य यूजर्स महिला को लेकर कयास लगा रहे हैं। इसी बीच, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। ज्योति सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी इच्छाएं पूरी करे।” इस पोस्ट के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं, क्योंकि पवन और ज्योति के बीच विवाद पहले से ही सुर्खियों में रहा है।

    ज्योति सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह अपने दोस्तों, टीम और सह-कलाकारों के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इस दौरान वे सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं और केक काटते हैं। पीछे से लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं देते सुनाई देते हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। दोनों के बीच विवाद का असर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी देखने को मिला था। पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से पीछे हटने का फैसला किया था, जबकि ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

    पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उन्होंने साल 2014 में पहली शादी की थी, जबकि 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद सामने आए और मामला कोर्ट तक पहुंचा। फिलहाल, जन्मदिन पर सामने आए इस वीडियो ने पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। हालांकि, पवन सिंह की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Also Read : DAWN अभियान के तहत नशा मुक्ति रैली, न्यायिक पदाधिकारी और आमजन ने किया समर्थन

    A video goes viral on Pawan Singh's birthday fueling speculation about his third marriage. तीसरी शादी की अटकलें तेज पवन सिंह के जन्मदिन पर वायरल वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDPL से हजारीबाग को मिलेगा खेल और पर्यावरण का दोहरा लाभ
    Next Article 2000 रुपये के नोटों पर RBI का अपडेट, अब तक 98% नोट लौटे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.