Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 11:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में बदलाव के मूड में भाजपा, नई टीम तैयार करने की कवायद
    बिहार

    बिहार में बदलाव के मूड में भाजपा, नई टीम तैयार करने की कवायद

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब बदलाव के मूड में है। विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर बिहार में राजग की सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। नई सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। अब तक भाजपा के सरकार में शामिल होने के बाद सुशील कुमार मोदी को नीतीश कुमार के सहयोगी के तौर पर उपमुख्यमंत्री बनाया जाता था। लेकिन इस बार सुशील कुमार मोदी को दरकिनार कर कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद को तथा बेतिया की विधायक रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

    राजग को विधानसभा चुनाव में 125 सीटें मिलीं जिनमें भाजपा की 74, जदयू की 43, हम व वीआइपी की चार-चार सीटें शामिल हैं। गौर से देखा जाए तो भाजपा इस बार राज्य में पार्टी के पुराने दिग्गजों से किनारा कर नई टीम तैयार करने में जुटी है। सुशील मोदी के अलावा पिछली सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे नंदकिशोर यादव तथा कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को भी किनारे कर दिया गया। नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अचानक विजय कुमार सिन्हा को इस पद के लिए उपयुक्त माना गया और सिन्हा अध्यक्ष बन गए।

    भाजपा के एक नेता ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया, परिवर्तन ही नियम है। पार्टी ने टीम में बदलाव कर इतना तो साफ कर दिया है कि अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा, चीजें बदल गई हैं। नए लोगों को मौका दिया गया है। पार्टी नेतृत्व जिसको दायित्व दे रहा है, वह निभा रहा है, इसके दूसरे मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

    वैसे इस बदलाव को लेकर कहा जा रहा है कि सरकार में पार्टी का हस्तक्षेप बढ़ेगा जो सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री रहते कतई संभव नहीं था। दूसरी बात कि इस तरह नेतृत्व की दूसरी पंक्ति भी राज्य में खड़ी हो सकेगी। वैसे, भाजपा के नेता यह भी मानते हैं कि राजग को सत्ता तक पहुंचाने में महिला मतदाताओं की बड़ी भूमिका है, यही कारण है कि महिला को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मदारी सौंपी गई है।

    भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, “भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। नए चेहरों को जगह देकर भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी का साधारण कार्यकर्ता भी अपने बूते शिखर पर पहुंच सकता है। यह किसी पॉकेट और परिवार की पार्टी नहीं है, कि एक परिवार की इच्छा ही चलेगी। भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा यह कोई नहीं बता सकता। यहां मतदान केंद्र से लेकर बड़ा नेता भी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है।”

    बहरहाल, भाजपा इस चुनाव के बाद ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आ गई है और अब वह अपने बूते बिहार में खड़ा होना चाहती है। यही कारण माना जा रहा है कि भाजपा में नई टीम तैयार करने की कवायद चल रही है। वैसे, यह बदलाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के लिए कितना कारगर होता है यह तो अब देखने वाली बात होगी।

    Bihar news Bjp Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम को लेकर रांची में चला मास्क चेकिंग ड्राइव, बिना मास्क चलने वाले 330 लोगों का 165000 रुपए का कटा चालान
    Next Article सर्वे में खुलासा: घूसखोरी में भारत के लोग एशिया में नंबर 1, अपने काम के लिए निजी संबंधों का करते हैं इस्तेमाल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सीमांचल में ओवैसी की एंट्री से गर्माई बिहार की सियासत, बोले– “हम सत्ता नहीं, अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं”

    September 24, 2025
    बिहार

    गया के कई इलाकों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

    September 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    BPSSC की तीन बड़ी परीक्षाओं के नतीजे घोषित, दारोगा के 1799 पदों पर नई भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी

    September 24, 2025
    Latest Posts

    सीमांचल में ओवैसी की एंट्री से गर्माई बिहार की सियासत, बोले– “हम सत्ता नहीं, अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं”

    September 24, 2025

    Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

    September 24, 2025

    अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला भिक्षुक की मौ’त

    September 24, 2025

    फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    September 24, 2025

    एशिया कप 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का बड़ा मुकाबला आज

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.