Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»डंकी रूट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नकद और सोना-चांदी जब्त
    देश

    डंकी रूट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नकद और सोना-चांदी जब्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत से युवाओं को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की।

    ईडी ने एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान एजेंसी ने 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद, करीब 300 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट जब्त किए हैं।

    अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपये नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें आपत्तिजनक चैट मिली हैं।

    हरियाणा में एक मुख्य आरोपी के यहां से डंकी रूट से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी मिले हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रैवल एजेंट अवैध रूप से अमेरिका भेजने के बदले लोगों से भारी रकम वसूलते थे। कई मामलों में वे लोगों के प्रॉपर्टी के कागजात भी अपने पास रख लेते थे।

    ‘डंकी रूट’ उस खतरनाक और लंबी यात्रा को कहा जाता है, जिसके जरिए लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में प्रवेश करते हैं।

    ईडी की यह कार्रवाई तब तेज हुई, जब अमेरिकी सरकार ने फरवरी 2025 में 330 भारतीय नागरिकों को सैन्य विमानों से भारत वापस भेजा था। इसके बाद पंजाब और हरियाणा में कई एफआईआर दर्ज की गई थीं।

    ईडी का कहना है कि आरोपियों ने लोगों को कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगी की और इस अवैध कारोबार से करोड़ों रुपये कमाए। जांच अभी जारी है।

    In a major action in the illegal immigration (donkey route) case the ED seized crores of rupees in cash and gold and silver.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनितिन नबीन इस दिन करेंगे बिहार का दौरा, पटना में होगा भव्य स्वागत
    Next Article रिम्स की जमीन विवाद में बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.