Ranchi : रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन पर कब्जा हटाने के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को खुला पत्र लिखकर बेघर हुए लोगों के लिए राहत और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आज प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री @yourBabulal जी ने रिम्स परिसर में हुए अवैध निर्माण और माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे तोड़े जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिम्मेदार पदाधिकारीयों पर कार्यवाई की मांग की। pic.twitter.com/7gVmWhnOyO
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) December 19, 2025
बाबूलाल मरांडी ने पत्र में पूछा है कि कैसे जिला प्रशासन ने जमीन पर अवैध कब्जा होने दिया और कुछ हिस्से को फर्जी कागजात बनाकर बाजार में बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक जब फ्लैट या जमीन खरीदते हैं, तो यह उनकी जिम्मेदारी नहीं कि वे जांच करें कि जमीन सरकारी है या निजी। यह जांच सरकार के सिस्टम की जिम्मेदारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि तत्कालीन रजिस्ट्रार ने रिश्वत लेकर म्यूटेशन कैसे किया और रांची नगर निगम ने अपार्टमेंट निर्माण के नक्शे को कैसे पास कर दिया। इसके बाद RERA ने भी जांच के बावजूद प्रोजेक्ट को अप्रूव क्यों किया।
मरांडी ने सीएम से मांग की है कि पूरे मामले में शामिल रजिस्ट्रार, अंचल अधिकारी और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही, जिन निर्दोष लोगों ने अवैध तरीके से बने फ्लैट खरीदे हैं, उन्हें वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए या फ्लैट की कीमत सरकार द्वारा दी जाए।
Also Read : डंकी रूट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नकद और सोना-चांदी जब्त


