Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब गाड़ियों को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

इन गाड़ियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। इससे पहले फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए थाने की गाड़ियों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे जांच में देरी होती थी। अब प्रत्येक गाड़ी में फॉरेंसिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर सकेगी।

सरकार का उद्देश्य है कि हर जिले में फॉरेंसिक जांच तेज और सटीक हो, ताकि अपराध के मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके। इस पहल से जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी और न्यायिक कार्यवाही में तेजी आएगी।

Also Read : रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता, 14 किलोग्राम गांजा बरामद
Also Read : कम नींद से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
Also Read : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का 100 वर्ष की आयु में निधन
Also Read : थावे दुर्गा मंदिर में चोरी : मां भवानी के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर


