Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PMCH में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप, 2000 से अधिक मरीज बिना इलाज के लौटे
    ट्रेंडिंग

    PMCH में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप, 2000 से अधिक मरीज बिना इलाज के लौटे

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2025Updated:December 4, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PMCH
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा दोनों ठप हो गई हैं। मरीजों को इलाज कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2,000 से अधिक मरीज बिना इलाज के लौट गए।

    हड़ताल का कारण बुधवार को हुई डॉक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट है। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत के बाद उनके परिजन भड़क गए। मेडिसिन इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों के साथ हाथापाई हुई। वहीं मृतक के बेटे अमन सिंह, बहन और अन्य रिश्तेदारों ने भी डॉक्टरों पर हमले का आरोप लगाया। आरोप है कि डॉक्टरों ने हेलमेट, लाठी और डंडे से हमला किया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा नहीं होने के कारण बार-बार ऐसे घटनाएं हो रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई थी और मरीज को मैसिव ब्रेन हेमरेज था।

    हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने प्रशासन और सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं :

    • PMCH के सभी विभागों में तत्काल प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करना।
    • डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर तुरंत FIR दर्ज करना।
    • स्वास्थ्य संस्थानों में हिंसा रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान लागू करना।

    जूनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

    Also Read : प्रेमिका के कमरे में रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही, वीडियो वायरल

    Junior doctors on strike at PMCH Junior doctors strike at PMCH: OPD and emergency services halted Junior doctors strike at PMCH: Over 2000 patients return without treatment OPD and emergency services halted PMCH में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमिका के कमरे में रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही, वीडियो वायरल
    Next Article शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, रुपया 90.56 पर पहुंचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.