Chatra : चतरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आधी रात को प्रेमिका के घर घुसते हुए एक वर्दीधारी पुलिस सिपाही को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर सिपाही की जमकर पिटाई भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सिपाही की पहचान मोहम्मद तालीम बताई जा रही है। वह सादर थाना में चालक के पद पर तैनात था।
ग्रामीणों का दावा :
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण पहले से ही सिपाही की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही सिपाही युवती के कमरे में घुसा, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिपाही के पास से 50,000 रुपये नगद और सोने का झुमका मिला है।
पुलिस विभाग में हड़कंप
पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे छोड़ दिया। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही छुट्टी लेकर फरार हो गया है और फिलहाल उसका कोई अता-पता नहीं है।
एसपी कार्यालय ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट
उधर, एसपी कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सदर से पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच कर रहा है।
Also Read : तमासिन जलप्रपात में बढ़ी रौनक : ‘मिल्क फॉल’ अब फिर सैलानियों से होगा गुलजार

