Madhubani : बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान डुमरा गांव निवासी जियाउल्लाह और फैयाज अहमद के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली का पोल भी टूट गया।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व पोल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और असंतुलन माना जा रहा है। मामले की आगे जांच जारी है।
Also Read : सासाराम में स्ट्रांग रूम के पास हंगामा, ट्रक के घुसने से मचा बवाल
Also Read : दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग
Also Read : IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक
Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

