Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read57
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में बुधवार शाम से ही सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

    मुख्य स्थलों पर कड़ी निगरानी

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची रेलवे स्टेशन, हटिया और मुरी स्टेशन सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मिलकर संयुक्त अभियान चला रही हैं। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और डॉग स्क्वायड व बम डिटेक्शन टीम लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

    वाहन और व्यक्ति जांच पर फोकस

    शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार और संवेदनशील इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। पुलिस ने होटलों, लॉज, धर्मशालाओं और किराए के मकानों में भी तलाशी अभियान चलाया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन कराएं।

    एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और सुरक्षा में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।

    Also Read : दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    conducting intensive checking Ranchi police on high alert after Delhi blast दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस सिटी और रुरल एसपी ने संभाली कमान हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 13 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.