Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि धमाका करने वाला आतंकी ग्रुप हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस साजिश की तैयारी जनवरी से ही चल रही थी।

    डॉक्टर शाहीन शाहिद ने कबूला जुर्म

    फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो साल से विस्फोटक सामग्री जमा कर रही थी। एजेंसियों का कहना है कि शाहीन और उसके साथियों ने मिलकर एक ऐसा व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल बनाया था, जिसमें शिक्षित और पेशेवर लोग शामिल थे। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ था।

    दूसरी कार भी बरामद

    पुलिस ने शक जताया था कि धमाके में शामिल आतंकियों के पास दो कारें थीं। इनमें से एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट बुधवार शाम फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास से बरामद की गई। कार डॉ. उमर उन नबी के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जो धमाके में मारा गया था।

    प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अस्पताल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान से लौटते ही सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि “साजिश रचने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

    देशभर में 200 धमाकों की साजिश

    जांच में सामने आया है कि इस ग्रुप का मकसद केवल दिल्ली में हमला करना नहीं था। आतंकियों ने देशभर में 200 आईईडी बम लगाकर 26/11 जैसे हमले की योजना बनाई थी। उनके निशाने पर लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, गौरी शंकर मंदिर, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई रेलवे स्टेशन और मॉल थे। एजेंसियों का कहना है कि आतंकी धार्मिक स्थलों पर हमला कर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के डॉक्टरों को चुना ताकि वे आसानी से यात्रा कर सकें और शक न हो।

    सुसाइड कार ब्लास्ट नहीं था

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला सुसाइड कार बॉम्बिंग नहीं था। कार ने किसी बिल्डिंग या व्यक्ति को टक्कर नहीं मारी। धमाका वाहन के भीतर ही हुआ। उमर की पहचान उसके डीएनए से की जा रही है। मालूम हो कि यह धमाका सोमवार शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। शुरुआती जांच से पता चला है कि कार में वही विस्फोटक सामग्री थी, जो 10 नवंबर को फरीदाबाद से जब्त की गई थी।

    Also Read : IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    Faridabad University Named in Delhi Blast Plot Plot Underway Since January जनवरी से चल रही थी साजिश दिल्ली ल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक
    Next Article दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.