Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने तीन युवकों को मा’री गो’ली, फिर…
    क्राइम

    जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने तीन युवकों को मा’री गो’ली, फिर…

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025No Comments2 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों युवक बेतरह जख्मी हो गए। जख्मियों को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना बीती देर रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव से सामने आई है।

    जख्मियों की पहचान साहुल कुमार, विकास कुमार और अंकित कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि साहुल और विकास के पैर में गोली लगी है, जबकि अंकित के सीने में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    40 राउंड चली गोलियां, बाल-बाल बचे लोग

    जख्मी साहुल के भाई नीतीश ने मीडिया को बताया कि बदमाशों ने करीब 40 राउंड फायरिंग की। उन्होंने कहा, “वे बहुत बड़ी संख्या में आए थे, ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। हमलोग किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा पाए।”

    जुआ और शराब का विरोध कर रहे थे ग्रामीण

    स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में कुछ युवक अक्सर शराब पीकर जुआ खेलते थे। ग्रामीण इसका लगातार विरोध करते रहे हैं। इन्हीं नशेड़ियों ने विरोध करने वाले युवकों से खुन्नस निकालने के लिए यह हमला किया। बुधवार रात भी जब ग्रामीणों ने उन्हें जुआ खेलने से रोका, तो बदमाश बड़ी संख्या में पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर फायरिंग शुरू कर दी।

    हमलावर फरार, गांव में तनाव

    वारदात की फैली खबर के बाद दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

    पहले भी हो चुका था विवाद

    ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी जुआ और शराब के विरोध को लेकर इन युवकों की बदमाशों से मारपीट हुई थी। उस समय भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। जख्मी युवकों के परिजनों ने अब अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो युवक गंभीर

    one is in critical condition. Three youths were shot by miscreants in Patna for refusing to gamble एक की हालत गंभीर पटना में जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो युवक गंभीर
    Next Article शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 59 अंक ऊपर और निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ खुला

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.