Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहारशरीफ में वोटर पर्ची बांटने को लेकर हंगामा, चार भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में
    ट्रेंडिंग

    बिहारशरीफ में वोटर पर्ची बांटने को लेकर हंगामा, चार भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहारशरीफ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान बिहारशरीफ के अंबेर क्षेत्र में गुरुवार को पर्ची बांटने को लेकर विवाद सामने आया। वार्ड 16 के बूथ 226 से 232 के पास पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने पुलिस पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

    जानकारी के अनुसार, बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जो मतदाताओं को वोटर स्लिप बांट रहे थे। डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि एसआई रवि कुमार ने उन्हें धमकाया और कहा कि यहां पर्ची बांटने की अनुमति नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की शिकायत भी की है।

    वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए उन्होंने मतदाताओं की मदद के लिए खुद पर्ची तैयार कर बांटी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वोटर लिस्ट और पर्चियां जब्त कर लीं और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की।

    सदर डीएसपी नुरुल हक ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी।

    Also Read : जिला परिषद के बड़ा बाबू ACB के शिकंजे में… जानें क्यों

    अंबेर क्षेत्र एसआई रवि कुमार चुनाव 2025 चुनाव सुरक्षा डॉ सुनील कुमार बिहार चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहारशरीफ भाजपा कार्यकर्ता हिरासत मतदान राजनीतिक विवाद विधानसभा चुनाव वोटर पर्ची विवाद वोटर स्लिप सदर डीएसपी नुरुल हक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला परिषद के बड़ा बाबू ACB के शिकंजे में… जानें क्यों
    Next Article भैरव सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.