Begusarai : बेगूसराय के एनएच-31 पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पास मंगलवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी (CO) राहुल कुमार और ओएसडी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी एक सरकारी वाहन से सिमरिया घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में CO राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर, DTO राजीव कुमार के पैर और रीढ़ की हड्डी में चोट, जबकि OSD रंजीत कुमार को मामूली चोटें आई हैं। तीनों को बेगूसराय ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अधिकारी तुषार सिंगला और एसपी मनीष अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। डॉक्टरों ने बताया कि सभी अधिकारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।
Also Read : छठ की छुट्टी में घर आया था IRB जवान, अचानक गोली चला ओर…
Also Read : पटना में टायर गोदाम में लगी आ’ग
Also Read : चाईबासा घटना पर चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी, कहा- अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी
Also Read : मजदूरों से भरी बस में लगी भयंकर आग, 2 की मौ’त, 12 घायल

