Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा घटना पर चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी, कहा- अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी
    झारखंड

    चाईबासा घटना पर चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी, कहा- अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चंपाई सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड की महागठबंधन सरकार पर आदिवासियों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे आदिवासियों पर पुलिस की कार्रवाई निंदनीय और अमानवीय है।

    सोरेन ने कहा कि आदिवासी दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांग को नजरअंदाज कर आंदोलन को दबाने का रास्ता चुना। उन्होंने सरकार पर आदिवासियों और किसानों को निशाना बनाने, फर्जी मुकदमे दर्ज करने और पुलिसिया दमन करने का आरोप भी लगाया।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने चाईबासा, भोगनाडीह, गोड्डा और नगड़ी में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी और स्थानीय लोग लगातार दमन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार पर पांच बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने जैसी लापरवाही का भी आरोप लगाया।

    चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी कि राज्य की जनता अब इस दमनकारी नीति के खिलाफ एकजुट हो रही है और वे आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा खड़े रहेंगे।

    कल देर रात, झारखंड की महागठबंधन सरकार ने चाईबासा में “नो एंट्री” की मांग लेकर आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने की जिस प्रकार कोशिश की, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी।

    आखिर उन आदिवासियों का क्या कसूर था? उस क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर वे दिन में भारी वाहनों… pic.twitter.com/TAQko41EOK

    — Champai Soren (@ChampaiSoren) October 28, 2025

    Also Read : IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    Also Read : सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त

    आदिवासी अधिकार. आदिवासी आंदोलन चंपाई सोरेन चाईबासा झारखंड झारखंड राजनीति नागरिक सुरक्षा नो एंट्री धरना न्यायिक कार्रवाई पुलिस लाठीचार्ज भाजपा नेता महागठबंधन सरकार सड़क दुर्घटना सरकार विरोध सामाजिक चेतना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
    Next Article पटना में टायर गोदाम में लगी आ’ग

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.