Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नीतीश ने वोट के लिए जातिवाद को दिया बढ़ावा, फिर मुख्यमंत्री बने तो और बदहाल होगा बिहार : चिराग
    बिहार

    नीतीश ने वोट के लिए जातिवाद को दिया बढ़ावा, फिर मुख्यमंत्री बने तो और बदहाल होगा बिहार : चिराग

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने वोट की राजनीति के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया और यदि गलती से भी वह फिर से मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश को बदहाली का और दंश झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    श्री पासवान ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, विधायक दल के नेता राजू तिवारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान की उपस्थिति में विजन डॉक्यूमेंट 2020 ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हर बिहारी की इच्छा है बिहार अस्मिता के साथ-साथ प्रदेश को पुनः गौरवशाली बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस सोच को लेकर पार्टी ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तहत लगभग चार लाख बिहारियों से सुझाव लेकर एक ऐसी रूपरेखा तैयार की है ताकि प्रदेश को फर्स्ट बनाया जा सके।
    लोजपा अध्यक्ष ने बगैर किसी नेता का नाम लिए कहा, “वह लड़ रहे हैं हम पर राज करने के लिए और हम लड़ रहे हैं बिहार पर नाज करने के लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोज नए लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है लेकिन बिहार में वही पुराने 15 वर्ष की बात की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पांच वर्षों के कामकाज की बात न कर पिछले 15 वर्षों की सिर्फ बात करते हैं। इससे बिहार का भला होने वाला नहीं है। श्री कुमार ने वोट की राजनीति के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया और यदि वह गलती से भी फिर से मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश को बदहाली का और दंश झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    Bihar news Latest news Online news Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की खुशहाली के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर काम किया : राजनाथ
    Next Article शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 162 अंक और निफ्टी 41 अंक चमका

    Related Posts

    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.