Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 5:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»fact»नवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत? जानें नियम और स्वास्थ्य सलाह
    fact

    नवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत? जानें नियम और स्वास्थ्य सलाह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवरात्रि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक भक्त देवी दुर्गा की पूजा और व्रत करते हैं। यह व्रत न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह तन की शुद्धि और मन की शांति के लिए भी महत्वपूर्ण है। लेकिन व्रत के दौरान क्या खाएं, क्या पिएं और किन चीजों से बचें, इसे लेकर कई लोग असमंजस में रहते हैं। खासकर चाय और कॉफी के सेवन को लेकर सवाल उठते हैं। आइए जानते हैं कि क्या व्रत में चाय-कॉफी पीना सही है और इसके स्वास्थ्य प्रभाव क्या हैं।

    व्रत में चाय-कॉफी : धार्मिक और स्वास्थ्य दृष्टिकोण

    नवरात्रि व्रत में खान-पान को लेकर अलग-अलग परंपराएं हैं। कुछ लोग केवल फलाहार, दूध और हल्का भोजन लेते हैं, जबकि कुछ चाय या कॉफी पीते हैं। धार्मिक दृष्टि से दूध वाली हल्की चाय या कॉफी पीने से व्रत नहीं टूटता, लेकिन यह परिवार और क्षेत्रीय परंपराओं पर निर्भर करता है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि व्रत के दौरान ज्यादा चाय या कॉफी पीना ठीक नहीं है। खाली पेट कैफीन युक्त पेय पदार्थों से गैस, सीने में जलन और एसिडिटी हो सकती है। कॉफी में उच्च एसिडिटी के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है। ज्यादा चीनी और दूध वाली चाय भी पाचन समस्याएं पैदा कर सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि चाय-कॉफी एक कप तक सीमित रखें और कम चीनी का उपयोग करें।

    सेहतमंद विकल्प

    व्रत के दौरान नारियल पानी, नींबू पानी, दूध या फलों का रस बेहतर विकल्प हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, तुरंत ऊर्जा देते हैं और एसिडिटी या सूजन से बचाते हैं।

    नवरात्रि व्रत के नियम

    • सत्य और शांति : व्रत के दौरान झूठ न बोलें, मन शांत रखें और इष्ट देव पर ध्यान केंद्रित करें।
    • ब्रह्मचर्य और भावनाएं : ब्रह्मचर्य का पालन करें, क्षमा, दया और उदारता अपनाएं, नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें।
    • कन्या पूजन : सप्तमी, अष्टमी या नवमी को व्रत तोड़ते समय नौ कन्याओं को भोजन कराएं।
    • पूजा विधि : सुबह-शाम देवी की विधिवत पूजा करें, दीपक जलाएं और फिर भोजन करें।
    • दुर्गा के नौ रूप : नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा और आरती करें।
    • भोजन नियम : एक समय भोजन करने वाले सेंधा नमक का उपयोग करें। कुछ लोग केवल फल, जल या तुलसी के साथ गंगाजल लेते हैं।
    • दुर्गा सप्तशती पाठ : रोज एक अध्याय का पाठ करें और देवी को उनका प्रिय भोग अर्पित करें।

    नवरात्रि का व्रत आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धि का समय है। चाय-कॉफी सीमित मात्रा में लेना ठीक है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक पेय बेहतर हैं। परंपराओं और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए व्रत को श्रद्धा के साथ पूरा करें।

    Disclaimer : यह जानकारी सामान्य ज्ञान और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है।

    Also Read : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, इस जोन में चलेंगी 52 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

    Is drinking tea and coffee during fasting right or wrong? Is drinking tea and coffee during Navratri fast right or wrong? Learn the rules and health advice Is it right to drink tea and coffee during Navratri fast? Navratri fast Tea and coffee चाय-कॉफी नवरात्रि व्रत नवरात्रि व्रत के दौरान क्या चाय-कॉफी पीना सही है? नवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत? जानें नियम और स्वास्थ्य सलाह व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत?
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, इस जोन में चलेंगी 52 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
    Next Article अक्टूबर महीने में 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द कर लें जरूरी काम

    Related Posts

    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

    May 26, 2026

    विधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी

    May 26, 2026

    स्टेशन मास्टर से छिनतई करने वाला नाबालिग पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    May 26, 2026

    घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत

    May 26, 2026

    पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली गढ़वा डीसी की कमान, बोले- विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.