Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अक्टूबर महीने में 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द कर लें जरूरी काम
    ट्रेंडिंग

    अक्टूबर महीने में 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द कर लें जरूरी काम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देशभर में नवरात्रि से त्योहारी माहौल शुरू हो चुका है। सितंबर खत्म होते ही दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों का सिलसिला चलेगा। इस खुशी के मौसम में बैंकिंग सेक्टर भी प्रभावित होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुसार, अक्टूबर में कई राष्ट्रीय छुट्टियों और स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक अलग-अलग शहरों में बंद रहेंगे। त्योहारों के बीच बैंकिंग काम अटक न जाए, इसलिए अक्टूबर की छुट्टियों की लिस्ट जानना जरूरी है।

    अक्टूबर में प्रमुख बैंकिंग छुट्टियां :

    RBI की गाइडलाइंस के तहत अक्टूबर की मुख्य छुट्टियां इस प्रकार हैं। ये शहर-विशेष पर लागू होंगी :

    • 1 अक्टूबर : नवरात्रि समाप्ति, महा नवमी, दशहरा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) – अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम।
    • 2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा (दसाईं) – पूरे देश में।
    • 3-4 अक्टूबर : दुर्गा पूजा – गंगटोक।
    • 6 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा – अगरतला, कोलकाता।
    • 7 अक्टूबर : महर्षि वाल्मिकी जयंती, कुमार पूर्णिमा – बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला।
    • 10 अक्टूबर : करवा चौथ – शिमला।
    • 18 अक्टूबर : कटि बिहु – गुवाहाटी।
    • 20 अक्टूबर : दिवाली (दीपावली), नरक चतुर्दशी, काली पूजा – अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई समेत 25 शहर।
    • 21 अक्टूबर : दिवाली अमावस्या, गोवर्धन पूजा – बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर।
    • 22 अक्टूबर : दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना।
    • 23 अक्टूबर : भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला।
    • 27-28 अक्टूबर : छठ पूजा – कोलकाता, पटना, रांची।
    • 31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिवस – अहमदाबाद।

    साप्ताहिक अवकाश

    • दूसरे और चौथे शनिवार : 11 और 25 अक्टूबर – पूरे देश में।
    • हर रविवार : 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर – पूरे देश में।

    सलाह : पहले से प्लान करें

    त्योहारों के बीच ये छुट्टियां बैंकिंग कामों को प्रभावित कर सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम या ऑनलाइन ट्रांसफर का इस्तेमाल करें। अपनी जरूरत के अनुसार पहले ही काम निपटा लें, ताकि कोई असुविधा न हो। आरबीआई की वेबसाइट पर अपडेटेड लिस्ट चेक करते रहें।

    Also Raed : नवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत? जानें नियम और स्वास्थ्य सलाह

    Bank will be closed on October banks closed banks closed in October Banks will remain closed for 20 days in the month of October. when will the banks be closed in October When will the banks be closed in October... See the complete list here अक्टूबर महीने में 20 दिन बंद रहेंगे बैंक अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक... यहां देखें पूरी लिस्ट अक्टूबर में बैंक बंद बैंक क्लोज्ड बैंक विल क्लोज्ड ऑन अक्टूबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत? जानें नियम और स्वास्थ्य सलाह
    Next Article कुएं में फंसे हाथियों का हुआ रेस्क्यू, 6 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने निकाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.