Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पानी भरे गड्ढे के चलते चली गयी चार मासूमों की जान, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे
    ट्रेंडिंग

    पानी भरे गड्ढे के चलते चली गयी चार मासूमों की जान, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 23, 2025Updated:September 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डूबने
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhapra : छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के फुरसतपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। यह सभी बच्चे गांव से करीब 700 मीटर दूर एक ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी जान चली गई।

    मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आशीष, 13 वर्षीय करीमन, 12 वर्षीय मुन्ना कुमार और 11 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है।  आशीष 9वीं, करीमन 8वीं, मुन्ना 5वीं और अंकुश 6वीं कक्षा का छात्र था।

    परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चे बिना किसी को बताए नहाने चले गए थे। इस दौरान एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में बाकी तीनों भी पानी में उतर गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से चारों बच्चे डूब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में समा चुके थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। लोगों ने आरोप लगाया कि ईंट-भट्ठा मालिक ने मिट्टी निकालने के बाद गड्ढा तो बना दिया, लेकिन वहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

    इस मामले में एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि गड्ढे की जांच की जा रही है और यदि इसमें किसी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चश्मदीद ग्रामीण बृजनंदन पाठक ने बताया कि बच्चों के डूबने के बाद गांव वालों ने शोर मचाया और अपनी कोशिशों से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    यह घटना न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे जानलेवा गड्ढों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।

    Also Read : पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हफ्ता दिन पूर्व निकला था जेल से

    ASP राम पुकार सिंह ईंट भट्ठा गड्ढा ईंट भट्ठा हादसा एक ही परिवार के बच्चे गड़खा थाना गड्ढे में डूबने से मौत गोताखोर ग्रामीण हादसा ग्रामीणों का विरोध चिमनी मालिक लापरवाही छपरा न्यूज छपरा ब्रेकिंग न्यूज छपरा हादसा डूबने की घटना दर्दनाक हादसा दुखद घटना पोस्टमॉर्टम छपरा प्रशासनिक लापरवाही फुरसतपुर गांव बच्चा डूबा बच्चों की डूबने से मौत बच्चों की मौत बिहार न्यूज बिहार समाचार मिट्टी का गड्ढा स्कूल के बच्चे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हफ्ता दिन पूर्व निकला था जेल से
    Next Article जमशेदपुर में चला बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल शाहदेव

    September 23, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा के ज्वेलर्स दुकान में थी डकैती की योजना, पुलिस ने 8 अपराधी को दबोचा

    September 23, 2025
    Latest Posts

    याद किये गये झारखंड आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो, 102वीं जयंती पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि

    September 23, 2025

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

    September 23, 2025

    झारखंड के तीन शहरों में मेट्रो योजना को नई गति, केंद्र ने मांगा अपडेटेड प्लान…

    September 23, 2025

    झारखंड में राशनकार्ड ई-केवाईसी में अड़चनें, आदिवासी और गरीब वर्ग सबसे प्रभावित…

    September 23, 2025

    रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल शाहदेव

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.