Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»20 साल पुराने वाहनों को चलाना होगा महंगा, सरकार बढ़ा सकती है फिटनेस फीस
    देश

    20 साल पुराने वाहनों को चलाना होगा महंगा, सरकार बढ़ा सकती है फिटनेस फीस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुराने वाहनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अगर आपके पास 15 या 20 साल पुरानी कार, बस या ट्रक है, तो अब सतर्क हो जाइए। केंद्र सरकार का सड़क परिवहन मंत्रालय एक ऐसा प्रस्ताव लेकर आया है, जो पुराने वाहन मालिकों की जेब पर सीधा असर डाल सकता है। प्रस्ताव के तहत, पुराने वाहनों के फिटनेस टेस्ट की फीस में भारी बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है।

    नए नियम लागू होते हैं तो 20 साल से ज्यादा पुराने निजी वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराने पर अब आपको ₹2,600 तक खर्च करना पड़ सकता है। वहीं, 15 साल से ज्यादा पुराने ट्रक और बसों के लिए ये रकम सीधे ₹25,000 तक पहुंच सकती है।

    अब सिर्फ आरटीओ का “देख लेना” नहीं चलेगा Automated मशीन से होगी असली जांच

    अभी तक पुराने निजी वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट मिलना ज्यादा मुश्किल नहीं होता था। 15 साल पूरे होने पर आरटीओ ऑफिस में निरीक्षण के आधार पर सर्टिफिकेट दे दिया जाता था। लेकिन अब मंत्रालय चाहता है कि ऐसे पुराने वाहनों की स्वचालित मशीनों (Automated Testing Stations) में तकनीकी जांच हो। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन असल में सड़क पर चलने लायक है या नहीं।

    सरकार का मकसद – पुराने वाहन हटाओ, नई गाड़ियां खरीदो

    सरकार की सोच साफ है , पुराने वाहन ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं, सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरे होते हैं और कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। ऐसे में यह नया फिटनेस नियम लागू कर के सरकार लोगों को पुराने वाहन रखने से हतोत्साहित करना चाहती है और उन्हें नई गाड़ियां खरीदने के लिए प्रेरित करना चाहती है।

    कमर्शियल वाहन मालिकों पर सबसे भारी असर

    निजी वाहनों की तुलना में इस बदलाव से कमर्शियल वाहन मालिकों, खासकर ट्रक और बस ऑपरेटरों को सबसे ज्यादा झटका लगने वाला है। पहले 15 साल के बाद फिटनेस फीस लगभग समान होती थी, लेकिन अब 20 साल पुराने कमर्शियल वाहनों के लिए यह दोगुनी हो सकती है।

    छोटे ट्रक ऑपरेटर, ग्रामीण बस सर्विस वाले या सीमित आय वाले व्यवसायी पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों और टैक्स के बोझ से जूझ रहे हैं। अब फिटनेस टेस्ट की यह बढ़ी हुई लागत उनके लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

    फिटनेस नियम अभी क्या हैं?

    • कमर्शियल वाहन: 8 साल तक हर दो साल में टेस्ट, फिर हर साल।
    • निजी वाहन: 15 साल पूरे होने पर रजिस्ट्रेशन रिन्यू के समय टेस्ट, फिर हर 5 साल में।

    Also Read : “कोई फिलिस्तीनी राज्य नहीं होगा”, विवादित बस्ती योजना को दी मंजूरी : नेतन्याहू

    आरटीओ नियम ऑटो सेक्टर अपडेट ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट ऑटोमोटिव न्यूज कमर्शियल वाहन गाड़ी फिटनेस नियम गाड़ी रजिस्ट्रेशन ट्रक फिटनेस फीस नई गाड़ी खरीद नई सरकारी नीति निजी वाहन पुराने वाहन प्रदूषण नियंत्रण फिटनेस टेस्ट बस फिटनेस फीस मोटर वाहन अधिनियम वाहन नियम 2025 वाहन फिटनेस फीस वाहन सुरक्षा सड़क परिवहन मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेतन्याहू का बड़ा ऐलान- कोई फिलिस्तीनी राज्य नहीं होगा
    Next Article स्मार्ट मीटर और एरियल बंच केबल का जबरदस्त फायदा : रांची में 80% घटी बिजली चोरी, एटीएंडसी लॉस भी 22% घटा

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.