Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 8:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, पीएम मोदी आज करेंगे दौरा
    ट्रेंडिंग

    देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, पीएम मोदी आज करेंगे दौरा

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश के कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने हाल ही में जापान और चीन की यात्रा से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की थी। केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद कर रही है और राहत व बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान कर रही है।

    पंजाब में 43 लोगों की मौत

    पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। शुक्रवार तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हो चुकी है, जबकि तीन लोग लापता हैं। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, होशियारपुर, पठानकोट समेत कई जिलों में लोगों की जान गई है। करीब 1900 गांव पानी में डूबे हैं और डेढ़ लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। सेना और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। दिल्ली के एम्स ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों और नर्सों की एक विशेष टीम भेजी है।

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है। यमुना का पानी दिल्ली सचिवालय और राहत शिविरों तक पहुंच चुका है। नदी के किनारे बसे इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है, लेकिन प्रभावित लोग सरकार से और राहत की मांग कर रहे हैं।

    गृह मंत्री ने लिया जम्मू का जायजा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 सितंबर को जम्मू का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मंगू चक गांव में पीड़ितों से मुलाकात की। शाह ने तवी पुल, शिव मंदिर और बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एक उच्च-स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की।

    हिमाचल और उत्तराखंड में भी नुकसान

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत और बचाव कार्यों को तेज करने में जुटी हैं।

    Also Read : UNGA में पीएम मोदी नहीं, विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

    Flood wreaks havoc in many states of the country flood-affected states PM modi PM Modi will visit the flood-affected states today PM Modi will visit today देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर पीएम मोदी पीएम मोदी आज करेंगे दौरा पीएम मोदी आज करेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा बाढ़ प्रभावित राज्य बाढ़ से परेशान राज्यों का आज पीएम मोदी करेंगे दौरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति की ह’त्या कर घर में दफनाया बॉडी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज निकाला जाएगा श’व
    Next Article सड़क पार कर रहे दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश

    October 23, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार महागठबंधन के पोस्टर से हटाया गया जेएमएम का लोगो

    October 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निगम प्रशासक का इंफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश- युद्धस्तर पर चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

    October 23, 2025
    Latest Posts

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    एंबुलेंस नहीं मिलने से अलबन तिर्की की मौ’त, CHC की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.