Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 9:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मुखिया की पत्नी की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली, पांच महीने पहले हुई थी शादी
    बिहार

    मुखिया की पत्नी की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली, पांच महीने पहले हुई थी शादी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhubani : जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के भखराईन गांव में शनिवार को एक नवविवाहित महिला की बॉडी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मृतका की शिनाख्त रमन जी मुखिया की पत्नी असमिती कुमारी के तौर पर की गई है, जिनकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

    पति से विवाद के बाद मौत की खबर

    परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात असमिती अपने पति से फोन पर बात कर रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। सास का कहना है कि विवाद के बाद असमिती ने आत्महत्या की बात कही थी। शनिवार सुबह जब सास ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा खोलने पर असमिती मृत पाई गईं।

    बीमारी का चल रहा था इलाज

    सास ने मीडिया को बताया कि असमिती कुछ दिनों से बीमार थीं और उनका इलाज नवादा के एक निजी डॉक्टर से चल रहा था। हालांकि, अचानक हुई इस मौत ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

    ससुराल में प्रताड़ना का आरोप

    मृतका के पिता सिया चरण मुखिया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर असमिती मायके आई थीं और एक रात वहां रुकी थीं। मौत की खबर उन्हें ग्रामीणों के फोन से मिली।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Also Read : NCERT ने जारी किए दो नए मॉड्यूल, बंटवारा और मुगल शासन अब नए नजरिए से पढ़ेंगे छात्र

    Body of newly married woman found in suspicious condition in Madhepur district Madhepur Crime News Madhepur News sensation in village गांव में सनसनी मधेपुर क्राइम न्यूज़ मधेपुर जिला में नवविवाहित महिला की संदिग्ध हालात में मिली बॉडी मधेपुर न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर कहा- हमने पुराने झारखंड आंदोलनकारी साथी को खो दिया
    Next Article सीमा विवाद पर बातचीत के लिए भारत दौरे पर आएंगे चीनी विदेश मंत्री वांग यी

    Related Posts

    बिहार

    मिनटों में बोर्डिंग, पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू

    November 16, 2025
    बिहार

    उदय सिंह का आरोप : बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत “खरीद लिया”

    November 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    लालू की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार से तोड़ा नाता… जानें क्यों

    November 15, 2025
    Latest Posts

    मिनटों में बोर्डिंग, पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू

    November 16, 2025

    राज्य में ठंड का कहर तेज, 12 जिलों में जारी येलो अलर्ट

    November 16, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 16 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 16, 2025

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.