Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»NCERT ने जारी किए दो नए मॉड्यूल, बंटवारा और मुगल शासन अब नए नजरिए से पढ़ेंगे छात्र
    ट्रेंडिंग

    NCERT ने जारी किए दो नए मॉड्यूल, बंटवारा और मुगल शासन अब नए नजरिए से पढ़ेंगे छात्र

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NCERT
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  NCERT ने कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 के छात्रों के लिए दो नए सप्लीमेंट्री मॉड्यूल जारी किए हैं, जो नियमित पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन विशेष विषयों को समझाने के लिए तैयार किए गए हैं। ये मॉड्यूल भारत के बंटवारे की त्रासदी और मुगल शासन की नई व्याख्या पर केंद्रित हैं।

    बंटवारे की ‘विभीषिका’ पर खास फोकस

    नए मॉड्यूल में बताया गया है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के बंटवारे की मांग की, कांग्रेस पार्टी ने इसे स्वीकार किया और लॉर्ड माउंटबेटन ने इसे लागू किया। इसे “विभाजन के दोषी” टॉपिक के तहत प्रस्तुत किया गया है। इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक ऐतिहासिक भाषण का अंश भी शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश को विभाजन या फिर लगातार संघर्ष और अराजकता में से किसी एक को चुनना पड़ा।

    कश्मीर और आतंकवाद का भी उल्लेख

    मॉड्यूल में कहा गया है कि 1947 से 1950 के बीच विभाजन ने न केवल भारत की एकता को प्रभावित किया, बल्कि पंजाब और बंगाल की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। जम्मू-कश्मीर में सामाजिक और जनसंख्या असंतुलन उत्पन्न हुआ, जो बाद में आतंकवाद का कारण बना।

    PM मोदी के बयान को भी मिली जगह

    मॉड्यूल की प्रस्तावना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को जोड़ा गया है जिसमें उन्होंने कहा था, “बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों लोग विस्थापित हुए और कई की जानें गईं।” साथ ही, उन्होंने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाने की बात कही थी।

    मुगल शासन की नई व्याख्या भी शामिल

    NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगल शासकों के धार्मिक निर्णयों, सांस्कृतिक योगदान और क्रूरता की समीक्षा की गई है। इस नई व्याख्या में बनारस, मथुरा और सोमनाथ के मंदिरों को तोड़ने और जैन, सिख, सूफी व पारसी समुदायों पर अत्याचारों का उल्लेख किया गया है।

    NCERT का बयान

    NCERT अधिकारियों का कहना है कि इतिहास की सच्चाई को जानना जरूरी है। किसी को दोष देना उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि गलत फैसलों और लालसा के कारण क्या हुआ, ताकि भविष्य में वैसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

    Also Read : घाटशिला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि…

    NCERT NCERT नया पाठ्यक्रम आतंकवाद इतिहास बदलाव कक्षा 8 किताब कश्मीर कांग्रेस नरेंद्र मोदी नेहरू बंटवारा माउंटबेटन मुगल काल मोहम्मद अली जिन्ना विभाजन विभीषिका सप्लीमेंट्री मॉड्यूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में जंगली हाथियों का हमला, तीन वनकर्मी गंभीर रूप से घायल
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर कहा- हमने पुराने झारखंड आंदोलनकारी साथी को खो दिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.