Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मेघालय में शादी से पहले होगा HIV टेस्ट? सरकार ला रही नया कानून
    देश

    मेघालय में शादी से पहले होगा HIV टेस्ट? सरकार ला रही नया कानून

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    HIV
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में शादी से पहले HIV टेस्ट अनिवार्य हो सकता है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री एंपरीन लिंगदोह ने शुक्रवार को बताया कि सरकार HIV /एड्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

    मंत्री लिंगदोह ने कहा, “अगर गोवा ने विवाह से पहले एचआईवी जांच को अनिवार्य कर दिया है, तो मेघालय ऐसा क्यों नहीं कर सकता? यह पूरे समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है।”

    क्यों उठाया जा रहा है ये कदम?

    मेघालय देश में HIV मामलों के मामले में छठे स्थान पर है। खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में इसका असर तेजी से बढ़ रहा है। अकेले ईस्ट खासी हिल्स जिले में ही अब तक 3,432 एचआईवी मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से सिर्फ 1,581 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    कहां हुई चर्चा?

    यह मुद्दा उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में उठाया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री, समाज कल्याण मंत्री पॉल लिंगदोह और जिले के आठ विधायक शामिल हुए। बैठक में एचआईवी/एड्स के खिलाफ राज्य स्तरीय नीति बनाने पर विचार किया गया। साथ ही अन्य जिलों जैसे गारो हिल्स और जैंतिया हिल्स में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

    क्या है सरकार की मंशा?

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जल्द ही कैबिनेट नोट तैयार कर कानून का मसौदा सरकार के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध है, और जागरूकता, जांच और समय पर इलाज से इसे रोका जा सकता है।

    क्यों जरूरी है ये कानून?

    मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “एचआईवी अब लाइलाज नहीं है, लेकिन समय पर इलाज बेहद जरूरी है। शादी से पहले जांच से दोनों जीवनसाथी सुरक्षित रहेंगे और समाज में संक्रमण फैलने की संभावना कम होगी।”

    Also Read : शराब घोटाला मामले में IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 1 को

    Also Read :  SSB ने 116 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

    असुरक्षित यौन संबंध ईस्ट खासी हिल्स एचआईवी एड्स एचआईवी कानून भारत एचआईवी टेस्ट एचआईवी नीति एचआईवी संक्रमित मरीज एंपरीन लिंगदोह गोवा एचआईवी कानून पूर्वोत्तर भारत प्रेस्टोन टिनसोंग मेघालय मेघालय कैबिनेट मेघालय समाचार मेघालय सरकार मेघालय स्वास्थ्य विभाग शादी से पहले एचआईवी जांच समाज कल्याण मंत्री स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य मंत्री मेघालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहल : मुख्य सचिव
    Next Article झारखंड में Census 2027 की तैयारी शुरू, राज्य में पहली बार होगी जातीय जनगणना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.